Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में निचला तापमान आया 16 डिग्री के करीब

Agra Weather आगरा मेें मंगलवार को सुबह रही ठंडक। सुबह 10 बजे के बाद धूप तेज होने से बढ़ी हल्‍की गर्माहट। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में आज हो सकती है कुछ और गिरावट। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। वहीं न्‍यूनतम तापमान 16 डिग्री के करीब।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 11:30 AM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 11:30 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में निचला तापमान आया 16 डिग्री के करीब
आगरा में मंगलवार सुबह ठंडक रही, दोपहर में धूप भी हल्‍की है।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी का मौसम धीरे-धीरे सुहाना हो चला है। मंगलवार को तापमान सामान्‍य से दो डिग्री नीचे आ चुका है। सुबह और रात की ठंडक शुरू होने से एसी बंद हो चुके हैं और पंखे की हवा ही पर्याप्‍त है। मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्‍ताह तापमान में और गिरावट आएगी।

loksabha election banner

ताजनगरी में शामें अब खुशनुमा होने लगी हैं। सुबह भी हल्‍की ठंडी होने के चलते सैर को निकले लोगों को अच्‍छी अनुभूति हो रही है। तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है। मंगलवार सुबह भी ताजनगरी में ठंडक रही। सुबह 10 बजे का तापमान 28 डिग्री दर्ज हुआ है। इससे पहले सोमवार सुबह धुंध रही, दोपहर में धूप निकली और रात को सर्दी का अहसास हुआ था। मौसम का मिजाज तीन बार बदल रहा है। सोमवार को रात में ठंडी हवा चली। इससे न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह सात बजे तक धुंध छाई रही, सूरज की किरणें दिखाई नहीं दीं। नौ बजे के बाद धूप तेज होती गई। दोपहर 12 से तीन बजे तक तेज धूप निकली। इससे दोपहर में गर्मी रही और अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को हवा में ठंडक रही, रात को ठंडी हवा चली। इससे न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार सुबह और रात को तापमान कम रहेगा, दोपहर में अच्‍छी धूप निकलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.