Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में धूप छुड़ा रही पसीना, रात ला रही ठंडक

Agra Weather आगरा मेें शनिवार को सुबह धूप कुछ हल्‍की लेकिन उमस का स्‍तर बढ़ा। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में हो सकती है आज कुछ वृद्धि। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। वहीं न्‍यूनतम तापमान 21 डिग्री के करीब। बारिश की संभावना न के बराबर रह गई।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 11:36 AM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 11:36 AM (IST)
ताजमहल पर पर्यटकों को गर्मी और धूप मेंं परेशान होना पड़ रहा है।

आगरा, जागरण संवाददाता। अक्‍टूबर आधा बीत चुका और ताजनगरी में दिन में धूप पसीना छुड़ा रही है और रात ठंडक लेकर आ रही है। रात को एसी बंद करना पड़ रहा है और सुबह पंखे में भी चादर ओढ़ने की जरूरत है। मौसम का ये बदलाव, लोगों को बीमार भी कर रहा है। दिन में उमस भरी गर्मी के बीच ठंडा पानी पीने के बाद गला जकड़ रहा है।

loksabha election banner

शनिवार को सुबह धूप कुछ तेज है। हालांकि सुबह 11 बजे तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा चुका है लेकिन यह 34 डिग्री के होने जैसा अहसास करा रहा है। आज अधिकतम 37 तो न्‍यूनतम 21 डिग्री तापमान रहने की संभावना है। आर्द्रता का स्‍तर शुक्रवार के समान ही 33 फीसद है। दोपहर में गर्मी और उमस से लोग परेशान हो रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को सुबह नौ बजे के बाद धूप तेज होती गई, दोपहर 12 से तीन बजे तक तेज धूप निकली। इससे लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे, दोपहर में धूप में खडे होने पर बेचैनी और घबराहट होने लगी। शाम को भी गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.