Agra Weather Forecast: आगरा में एक सप्ताह बाद बूंदाबांदी के आसार, लुढ़केगा तापमान
Agra Weather आगरा मेें रविवार को दिनभर रहेगी धूप तीखी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में रहेगी एक-एक डिग्री की गिरावट। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के करीब। 18 अक्टूबर को बारिश की संभावना।
आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में अब न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। यह सामान्य से एक डिग्री नीचे पहुंच चुका है। दोपहर में धूप तेज है। दिन और रात के तापमान में आए बड़े अंतर के चलते बारिश होने की संभावना भी बन गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 18 और 19 अक्टूबर को बारिश के आसार हैं। इसके बाद से ठंड बढ़ जाएगी।
रविवार को सुबह से तेज धूप निकली है। सुबह 10 बजे तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा चुका है लेकिन यह 30 डिग्री के होने जैसा अहसास करा रहा है। आज अधिकतम 36 तो न्यूनतम 20 डिग्री तापमान रहने की संभावना है। रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा था। वहीं, अधिकतम तापमान 35 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप निकल रही है। इससे दोपहर तीन बजे तक लोग तेज धूप से लोग परेशान रहे, रात को राहत मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 20 डिग्री रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को भी तेज धूप रहेगी।
18 अक्टूबर को बादल छाने के साथ बारिश
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी दिन और रात के तापमान के बीच का अंतर 18 से 20 डिग्री तक पहुंच सकता है। 13 अक्टूबर को आंश्ािक बादल छा सकते हैं, हालांकि पहले 13 को बारिश की संभावना जताई गई थी। अब 18 और 19 अक्टूबर को बारिश के आसार जताए गए हैं।