Agra Weather Forecast: आगरा में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री से नीचे पहुंचा
Agra Weather आगरा मेें शनिवार को दिनभर रहेगी धूप तीखी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में रहेगी एक-एक डिग्री की गिरावट। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के करीब। 13 अक्टूबर को बारिश की संभावना।
आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में अब न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। यह सामान्य से एक डिग्री नीचे पहुंच चुका है। दोपहर में धूप तेज है। दिन और रात के तापमान में आए बड़े अंतर के चलते बारिश होने की संभावना भी बन गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 13 और 14 अक्टूबर को बारिश के आसार हैं। इसके बाद से ठंड बढ़ जाएगी।
शुक्रवार को सुबह से तेज धूप निकली है। सुबह 10 बजे तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा चुका है लेकिन यह 30 डिग्री के होने जैसा अहसास करा रहा है। आज अधिकतम 36 तो न्यूनतम 20 डिग्री तापमान रहने की संभावना है। दिन में धूप तेज है लेकिन उसके साथ हवा में ठंडक रहने से पसीना उतना नहीं बह रहा। इससे पहले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को तेज धूप निकलेगी। शुक्रवार को भी सुबह नौ बजे के बाद धूप तेज होती गई, दोपहर तीन बजे तक धूप निकलने से गर्मी और उमस बढ गई थी। शाम को मौसम बदल गया, हवा में ठंडक रही। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 20 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 36 डिग्री रहा।
13 अक्टूबर को बादल छाने के साथ बारिश
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी दिन और रात के तापमान के बीच का अंतर 18 से 20 डिग्री तक पहुंच सकता है। 13 अक्टूबर को बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद सर्दी पड़ने लग जाएगी।