Agra Weather Forecast: आगरा में दिन और रात के तापमान में आया बड़ा अंतर
Agra Weather आगरा मेें गुरुवार को दिनभर रहेगी धूप तीखी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में रहेगी एक-एक डिग्री की गिरावट। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के करीब। बदलते मौसम में बीमार होने का डर।
आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में इन दिनों मौसम में बड़ा उलटफेर है। दिन और रात के तापमान में करीब 17 डिग्री का अंतर आ चुका है। दोपहर में धूप तेज और शाम को हवा में ठंडक। सूरज के डूबने के साथ ही तापमान में गिरावट आ रही है। मौसम के अलग-अलग रंग एक ही दिन में देखने को मिल रहे हैं। मौसम का यही बदलाव बीमार करने के भी संकेत हैं।
गुरुवार को सुबह से तेज धूप निकली है। सुबह 10 बजे तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा चुका है लेकिन यह 30 डिग्री के होने जैसा अहसास करा रहा है। आज अधिकतम 37 तो न्यूनतम 20 डिग्री तापमान रहने की संभावना है। दिन में तेज धूप और रात को हवा में ठंडक से दिन और रात के तापमान का अंतर बढता जा रहा है। इससे पहले बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 17 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया था। सुबह सात बजे तक हवा में ठंडक रही, आठ बजे के बाद धूप तेज होती गई। दोपहर तीन बजे तक तेज धूप से गर्मी और उमस रही। रात को ठंडी हवा चली। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 37 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 20 डिग्री रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को तेज धूप निकलेगी।
13 अक्टूबर को बादल छाने के साथ बारिश
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी दिन और रात के तापमान के बीच का अंतर 18 से 20 डिग्री तक पहुंच सकता है। 13 अक्टूबर को बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद सर्दी पड़ने लग जाएगी।