Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में शाम होने लगीं अब सुहानी, रात में ठंडक

Agra Weather आगरा मेें मंगलवार को दिनभर रहेगी धूप तीखी। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में रहेगी एक-एक डिग्री की गिरावट। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। वहीं न्‍यूनतम तापमान 20 डिग्री के करीब। बदलते मौसम में बीमार होने का डर।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 06 Oct 2020 09:19 AM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2020 09:19 AM (IST)
आगरा में अब रात और सुबह ठंडक है और दोपहर में धूप तेज। प्रतीकात्‍मक फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में अब शामें सुहानी होने लगी हैं। सूरज के डूबने के साथ ही तापमान में गिरावट आ रही है। रात के समय अब फुरफुरी सी भी लग रही है। मौसम अब धीरे-धीरे ठंडा हो चला है। अक्‍टूबर के मध्‍य तक आते-आते दिन की तेज धूप से भी राहत मिल जाएगी। मौसम के अलग-अलग रंग एक ही दिन में देखने को मिल रहे हैं। दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर है। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में 15 डिग्री सेल्सियस का अंतर है। मौसम का यही बदलाव बीमार करने के भी संकेत हैं।

loksabha election banner

मंगलवार को सुबह से तेज धूप निकली है। सुबह 10 बजे तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। आज अधिकतम 37 तो न्‍यूनतम 20 डिग्री तापमान रहने की संभावना है। दिन में गर्मी और उमस के बाद रात ठंडी होने से राहत रहेगी। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी अधिकतम तापमान में कमी नहीं आएगी, 38 डिग्री तक तापमान रह सकता है। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 36.2 और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 20.1 डिग्री रहा। आने वाले समय में न्‍यूनतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री की वृद्धि देखने को मिल सकती है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.