Move to Jagran APP

मनाली और मसूरी जैसा बन गया आगरा, जानें क्‍या कह रहा है मौसम विभाग

Agra Weather आगरा में शुक्रवार को धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है कोहरा। सुबह 10 बजे तक दृश्‍यता रही बहुत कम। दिनभर छाए रहेंगे बादल। होती रहेगी हल्‍की बूंदाबांदी। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान के बीच अंतर कम रह जाने से गलन का हो रहा है अहसास।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 07 Jan 2022 09:53 AM (IST)Updated: Fri, 07 Jan 2022 09:53 AM (IST)
मनाली और मसूरी जैसा बन गया आगरा, जानें क्‍या कह रहा है मौसम विभाग
आगरा में शुक्रवार सुबह 10 बजे तक इस तरह कोहरा छाया हुआ है।

आगरा, जागरण संवाददाता। क्‍या मनाली और क्‍या मसूरी। आगरा का मौसम भी शुक्रवार को पहाड़ों जैसा ही है। बर्फ नहीं पड़ी है लेकिन ठंड उससे कम भी नहीं है। सुबह सात बजे तक दृश्‍यता ठीक ठाक थी लेकिन समय बढ़ने के साथ विजिबिलिटी कम होती जा रही है। दिनभर बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी होते रहने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने नौ जनवरी तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, बादल छाने के बाद भी सुबह के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। सुबह का तापमान सात डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

आगरा में लगातार तीसरे दिन सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, 10 बजे तक भी धूप नहीं निकली है। सर्द हवा चलने से दिन में सर्दी बढ़ गई है। जबकि, सुबह से बादल छाए रहने और सुबह फुहार पड़ने से न्यूनतम तापमान गिरकर 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिनभर बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। वहीं आगरा के साथ साथ मथुरा में भी सुबह से बूंदाबांदी हो रही है। आज दिनभर धूप नहीं निकलेगी और गलन का अहसास होगा क्‍योंकि अधिकतम तापमान भी गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस के करीब आ गया है। अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट है। आज 'कोल्‍ड डे' जैसी कंडीशन रहेगी। लोग सुबह से हीटर जलाकर बैठे हैं। सड़कों के किनारे अलाव जल रहे हैं। आगरा-दिल्‍ली हाईवे, आगरा कानपुर हाईवे और यमुना एक्‍सप्रेस वे पर दृश्‍यता बहुत कम रह जाने से वाहन रेंग रेंगकर चल रहे हैं।

लगातार होगी बूंदाबांदी

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज और कल बादल छाए रहेंगी। आठ और नौ जनवरी को भी बादल छाए रहने के साथ बारिश की आशंका है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।

15 जनवरी तक रहेगी सर्दी

नए साल में कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। शीतलहर चलने से तापमान में गिरावट आएगी। 15 जनवरी तक सर्दी लोगों को परेशान करेगी। दयालबाग शिक्षण संस्थान के पर्यावरण विशेषज्ञ डा. रंजीत कुमार ने बताया कि जनवरी के पहले सप्ताह में सर्दी अधिक रहती है, घना कोहरा छाने से सर्दी और बढ़ जाती है। इस बार भी जनवरी में सर्दी अधिक पड़ेगी। इससे न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सात जनवरी से सुबह कोहरा छाएगा। 15 जनवरी के बाद सर्दी कम होने लगेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.