Move to Jagran APP

आगरा में सुबह से छाए बादल और बूंदाबांदी, मौसम विभाग का अब है ये अनुमान

Agra Weather आगरा में नौ जनवरी तक बारिश का अलर्ट बादल छाए और पारा चढ़ा। सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा सुबह का तापमान। बादल छाने के साथ बारिश की आशंका। गुरुवार को हो सकती है ज्‍यादा बारिश। इसके साथ रहेगी गलन भी।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Wed, 05 Jan 2022 11:12 AM (IST)Updated: Wed, 05 Jan 2022 11:12 AM (IST)
आगरा में सुबह से छाए बादल और बूंदाबांदी, मौसम विभाग का अब है ये अनुमान
आगरा में आग के सहारे बैठकर ठंड से बचने का प्रयास करते लोग।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में बुधवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने नौ जनवरी तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, बादल छाने के बाद भी सुबह के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। सुबह का तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

loksabha election banner

सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, 10 बजे के बाद भी धूप नहीं निकली है। सर्द हवा चलने से दिन में सर्दी बढ़ गई है। जबकि, सुबह से बादल छाए रहने के बाद भी न्यूनतम तापमान बढ़ गया है। न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। वहीं आगरा के साथ साथ मथुरा में भी सुबह से बूंदाबांदी हो रही है। यदि आज दिनभर धूप नहीं निकली तो गुरुवार को गलन का अहसास होगा। वैसे भी मौसम विभाग ने गुरुवार को अच्‍छी बारिश होने का अनुमान जताया है।

होगी बारिश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज और कल बादल छाएंगे। चार से सात जनवरी तक बारिश होगी, आठ और नौ जनवरी को बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की आशंका है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।

15 जनवरी तक रहेगी सर्दी

नए साल में कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। शीतलहर चलने से तापमान में गिरावट आएगी, पांच जनवरी से मौसम बदल जाएगा और बारिश हो सकती है। 15 जनवरी तक सर्दी लोगों को परेशान करेगी। दयालबाग शिक्षण संस्थान के पर्यावरण विशेषज्ञ डा. रंजीत कुमार ने बताया कि जनवरी के पहले सप्ताह में सर्दी अधिक रहती है, घना कोहरा छाने से सर्दी और बढ़ जाती है। इस बार भी जनवरी में सर्दी अधिक पड़ेगी, चार जनवरी तक सुबह और रात को कोहरा छाएगा। पांच जनवरी को मौसम बदल सकता है, बादल छाने के साथ बारिश की संभावना है। छह जनवरी को भी बादल छाए रह सकते हैं। इससे न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सात जनवरी से सुबह कोहरा छाएगा। 15 जनवरी के बाद सर्दी कम होने लगेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.