Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: कोहरा हुआ हल्‍का, ताजनगरी में आज तापमान में हो सकती है वृद्धि

Agra Weather आगरा में पिछले दिनों की अपेक्षा गुरुवार को सुबह रहा हल्‍का कोहरा। सुबह आठ बजे निकल आई हल्‍की धूप। रात के समय कंपकंपी छुड़ा रही है ठंड। आज दर्ज हो सकती है तापमान में कुछ वृद्धि।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 10:47 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 10:47 AM (IST)
Agra Weather Forecast: कोहरा हुआ हल्‍का, ताजनगरी में आज तापमान में हो सकती है वृद्धि
आगरा में गुरुवार सुबह अच्‍छी धूप निकली तो ताजमहल में पर्यटक भी चहकते नजर आए।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में गुरुवार सुबह कोहरा हल्‍का होने की वजह से लोगोंं को राहत मिली। सुबह से ही सड़कों पर चहल-पहल होने लगी। हालांकि आज न्‍यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। तापमान लुढ़ककर सात डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।

loksabha election banner

गुरुवार सुबह सात बजे हल्‍का कोहरा रहा, हालांकि शहर के अंदरूनी इलाकों के अपेक्षा बाहरी क्षेत्र में कोहरा थोड़ा घना था। सुबह नौ बजे हल्‍की-हल्‍की धूप निकलना शुरू हो गई थी। 10 बजे तक अच्‍छी धूप निकल चुकी है। सुबह 10 बजे का तापमान 11 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। मौसम विभाग ने गुरुवार को अधिकतम 22 और न्‍यूनतम सात डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना जताई है। बुधवार की तुलना में न्‍यूनतम तापमान में कुछ वृद्धि हो सकती है।

इससे पहले बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा, दोपहर में तेज धूप निकली। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। सुबह कोहरे के साथ हुई, सर्द हवा चलने से सर्दी में लोग ठिठुरते रहे। सुबह नौ बजे के बाद धूप निकली। दोपहर 12 बजे के बाद धूप तेज होने से सर्दी से राहत मिली। शाम को सर्द हवा चलने लगी। न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य 22 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

26 जनवरी तक सुबह कोहरा, दोपहर में धूप

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी ऐसा ही मौसम रहेगा। 26 जनवरी तक सुबह कोहरा छाएगा और दोपहर में धूप निकलेगी। इससे न्यूनतम तापमान सात से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.