Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में छाया घना कोहरा, हाईवे पर दृश्‍यता शून्‍य

Agra Weather आगरा में मंगलवार सुबह छाया रहा घना कोहरा। आगरा-लखनऊ यमुना एक्‍सप्रेस वे और आगरा दिल्‍ली हाईवे पर दृश्‍यता शून्‍य होने से रेंगकर चले वाहन। मंगलवार सुबह से 10 बजे तक नहीं निकली है धूप। रात के समय कंपकंपी छुड़ा रही है ठंड।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 10:15 AM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 10:15 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में छाया घना कोहरा, हाईवे पर दृश्‍यता शून्‍य
आगरा में सुबह नौ बजे तक ऐसा कोहरा छाया रहा।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में दो दिन गलन का अहसास कराने के बाद अब कोहरे का दौर है। मंगलवार को सुबह घना कोहरा छाया। आगरा लखनऊ एक्‍सप्रेस वे, यमुना एक्‍सप्रेस वे और आगरा दिल्‍ली हाईवे पर दृश्‍यता शून्‍य रही। वाहन रेंग रेंग कर चले। सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया हुआ है। सूरज नहीं निकला है। लोग धूप आने का इंतजार कर रहे हैं।

loksabha election banner

मंगलवार सुबह घना कोहरा होने का असर जनजीवन पर साफ दिखाई दिया। 10 बजे तक सड़कों पर चहल पहल कम रही। इधर ट्रेनें और बसें भी कोहरे की वजह से प्रभावित रहीं। 11 बजे के बाद धूप निकलने के आसार हैं। सुबह 10 बजे का तापमान 11 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। मौसम विभाग ने मंगलवार को अधिकतम 22 और न्‍यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना जताई है।

इससे पहले सोमवार सुबह सर्द हवा चलने के साथ बादल छाए रहे। दिनभर बादलों के बीच सूरज की लुकाछिपी चलती रही थी। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। वहीं, रात को सर्द हवा चलने लगी। सुबह आठ बजे तक बादल छाए रहे और सर्द हवा चलने से गलन भरी सर्दी पडी। शाम को मौसम का मिजाज बदल गया। सर्द हवा चलने लगी, रात को सर्द हवा तेज हो गई। न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस कम 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

24 जनवरी तक सुबह छाएगा कोहरा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी ऐसा ही मौसम रहेगा। सुबह कोहरा छाएगा और दोपहर में धूप निकलेगी। 24 जनवरी तक सुबह कोहरा छाए रहने की आशंका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.