Agra Weather Forecast: आगरा में लौटा गलन भरी सर्दी का दौर, न्यूनतम तापमान हुआ कम
Agra Weather आगरा में मंगलवार सुबह मौसम रहा बिल्कुल साफ कोहरा न होने से दृश्यता रही अच्छी। सुबह आठ बजे के बाद निकली तेज धूप। सर्द हवाओं ने लौटाई गलन भरी सर्दी। आज दिनभर निकली रहेगी अच्छी धूप।
आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में गलन भरी सर्दी का दौर लौट आया है। ताजनगरी में मंगलवार सुबह से आसमान साफ है। लेकिन सर्द हवा, गलन का अहसास करा रही है। कोहरा न होने से दृश्यता एकदम साफ रही। सुबह नौ बजे के करीब तेज धूप भी निकल आई है। लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है।
मंगवार को सुबह नौ बजे अच्छी धूप निकल चुकी है। 10 बजे का तापमान का तापमान 9 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। सोमवार के मुकाबले तीन डिग्री की गिरावट है। मौसम विभाग ने मंगलवार को अधिकतम 20 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना जताई है। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को तापमान में और ज्यादा गिरावट दर्ज होगी।
इससे पहले सर्द हवा चलने से सोमवार को गलन भरी पडी, दोपहर में धूप निकलने पर भी सर्दी में लोगों की कंपकंपी छूटने लगी। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्यिस नीचे पहुंच गया। सुबह धूप निकलने के साथ ही सर्द हवा चलने लगी, दोपहर में सर्द हवा तेज हो गई। इससे धूप निकलने के बाद भी सर्दी कम नहीं हुई, लोगों की सर्दी में कंपकंपी छूटने लगी। शाम को गलन बढ गई। इससे अधिकतम तापमान सामान्य 22 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस कम 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
दिन में निकलेगी धूप, छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा पारा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार सुबह बादल छा सकते हैं, दोपहर में धूप निकलेगी। ऐसे में सर्द हवा चलने से तापमान में गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।