Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: पहाड़ों पर बर्फबारी से ताजनगरी में लौटा सर्द हवाओं का दौर

Agra Weather आगरा में सोमवार सुबह कोहरा न होने से सात बजे से धूप निकल आई। दुबारा से चलने लगीं बर्फीली हवाएं। हवाओं के आगे धूप की तेजी बेअसर। न्‍यूनतम तापमान में गिरावट लेकिन अधिकतम है ठीक। रविवार रात को रही थी गलन भरी सर्दी।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 28 Dec 2020 10:22 AM (IST)Updated: Mon, 28 Dec 2020 10:22 AM (IST)
सोमवार सुबह से सर्द हवाओं के चलते लाेग पूरी तरह से पैक होकर बाहर निकल रहे हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। साल 2020 की विदाई और 2021 के आगमन का जश्‍न मनाने के इंतजार में बैठे लोगों को 31 दिसंबर की रात अच्‍छी-खासी सर्दी का सामना करना पड़ सकता है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते सर्द हवाओं का दौर वापस लौट आया है। आगरा में सोमवार सुबह से तेज सर्द हवा है, जो धूप की तेजी को भी बेअसर साबित कर रही है।

loksabha election banner

ताजनगरी में सोमवार सुबह कोहरा न होने से सात बजे से ही अच्‍छी धूप निकल आई लेकिन सुबह नौ बजे से हवा चलना शुरू हुई और ये बर्फीली है। सुबह 10 बजे का तापमान 14 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। आज अधिकतम 21 और न्‍यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस पर आने की उम्‍मीद है। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान, दोनों में ही आज बड़ी गिरावट दर्ज हो सकती है।

रविवार को आगरा में सुबह कोहरा न होने से राहत रही। सुबह सात बजे करीब हल्‍की धूप निकल आने के बाद लोग धूप का आनंद लेने लगे। सुबह 10 बजे का तापमान 13 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। बीच-बीच में हल्‍के बादल भी छा रहे हैं। आज अधिकतम 24 और न्‍यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। शनिवार की अपेक्षा अधिकतम अौर न्‍यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की बढ़त है।

इससे पहले धूप निकलने से रविवार को सर्दी से राहत मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। कडाके की सर्दी पडने के साथ ही 31 दिसंबर को पारा चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन में तेज धूप निकली, इससे अधिकतम तापमान सामान्य 24 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार सुबह कोहरा छा सकता है, दोपहर में धूप निकलेगी। मंगलवार को शीत लहर चल सकती है, 31 दिसंबर को पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.