Agra Weather Forecast: ताजनगरी में नौ डिग्री के करीब पहुंचा निचला पारा, सुबह और रात सर्द
Agra Weather आगरा मंडल मेें बुधवार सुबह हाईवे पर रहा हल्का कोहरा। तापमान आया सामान्य से चार डिग्री तक नीचे। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री के करीब पहुंच चुका है। दिन में धूप दे रही राहत।
आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में रात और सुबह सर्द हैं। पहाड़ों पर हो रहे हिमपात का असर मैदानी इलाकों पर है। आगरा में बर्फीली हवाओं के चलते रात को गलन का अहसास होने लगा है। दोपहिया वाहन पर रात के समय कंपकंपी छूट रही है। आगरा में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के करीब आ चुका है। बुधवार सुबह शहर के बाहरी इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहा। हालांकि अभी दिन में धूप राहत प्रदान कर रही है।
बुधवार सुबह हल्की धुंध और ओस की परत जमी रही। सुबह नौ बजे के बाद आगरा में आसमान साफ हुआ है। सुबह 09 बजे का तापमान 18 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। आज अधिकतम 25 तो न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। बर्फबारी से शीत लहर चलने लगी है।
सर्द हवा चलने से मंगलवार को तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। सुबह धूप निकलने के साथ ही सर्द हवा चलने लगी, दोपहर में धूप तेज हुई। मगर, सर्द हवा चलने से राहत नहीं मिली। रात को सर्दी में लोग ठिठुरते रहे। इससे अधिकतम तापमान सामान्य 28 डिग्री सेल्सियस कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 12 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस कम 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को सर्द हवा चलेगी, तापमान में गिरावट आएगी।
27 नवंबर को गलन भरी सर्दी
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से शीत लहर चल रही है। इससे सर्दी और बढ जाएगी। 27 और 28 नवंबर को गलन भरी सर्दी पड सकती है। तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
तापमान 2020
अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस
तापमान 2019
अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस