Agra Weather Forecast: ताजनगरी में धूप के बाद छाए बादल, बारिश की संभावना
Agra Weather आगरा में इस साल सामान्य से कम ही रही मानसून की बारिश। गुरुवार को बन रहे बरसात के आसार।
आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में गुरुवार को सुबह धूप निकलने के थोड़ी देर बाद ही बादल छा गए हैं। तेज ठंडी हवा चल रही है। इस साल आगरा के खाते में सामान्य से कम ही बरसात नसीब हुई है। अब चूंकि मानसून विदाई की बेला है, लोगों को आस है कि जाते-जाते ही सही मानसून कुछ तो राहत दे जाए। हवा ठंडी होने से अधिकतम तापमान में आज दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। दोपहर में बारिश की भी संभावना है।
गुरुवार सुबह सात बजे से ही तेज धूप निकल आई थी लेकिन नौ बजे बादलों ने सूरज को ढक लिया है। दोपहर एक से तीन बजे के बीच बारिश होने के करीब 50 फीसद तक आसार जताए गए हैं। इससे अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इससे पहले बुधवार को तेज धूप निकलने से गर्मी संग उमस बढ गई थी। शाम को कुछ देर के लिए बादल छाए थे और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई थी। अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहा था।
आज बादल छाने के साथ हो सकती है बारिश
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। शुक्रवार को भी बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।