विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AGRA Unlock Update: कोरोना के केस आगरा में शून्‍य, त्‍योहार की खुशियां सावधानी से बांटिए

By Prateek GuptaEdited By:
Published: Tue, 02 Nov 2021 08:15 AM (IST)

AGRA Unlock News Update आगरा में बीते 11 दिन से कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला नहीं आया है। ...और पढ़ें

आगरा में दीपावली से पहले कोरोना के सक्रिय केस शून्‍य हो चुके हैं।
आगरा में दीपावली से पहले कोरोना के सक्रिय केस शून्‍य हो चुके हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। एक अक्‍टूबर को आगरा कोरोना मुक्‍त घोषित हुआ था। एक नवंबर को आगरा में एक बार फिर से कोरोना के एक्टिव शून्‍य हो चुके हैं। एक अक्‍टूबर से एक नवंबर के बीच कोरोना वायरस के इक्‍का दुक्‍का केस आते रहे और एक समय तो ये स्थिति बन पड़ी थी कि एक्टिव केस की संख्‍या यहां बढ़कर छह तक आ गई थी। खैर, मंगलवार से पांच दिवसीय दीपोत्‍सव की शुरुआत हो चुकी है। खुशियों का त्‍योहार है। खुद भी मनाइए और दूसरों के साथ बांटिए भी लेकिन ये याद रखिए कि लापरवाही किसी भी स्‍तर पर नहीं होनी चाहिए। हालांकि बाजारों में भरपूर भीड़ है। शारीरिक दूरी का पालन करने की बात तो छोडि़ए, लोग मास्‍क तक नहीं लगा रहे हैं। हमको सबक देश के दूसरे राज्‍यों से लेना होगा क्‍योंकि उन राज्‍यों में कोरोना के केस दुबारा से बढ़ने लगे हैं। वहीं चाइना और रूस तो लॉकडाउन भी लगा चुके हैं। इसलिए संभलना तो होगा ही। सोमवार को लगातार 11वें दिन कोई नया मामला नहीं आया। अब एक्टिव केस शून्‍य हैं। आगरा में अब तक कुल संक्रमित 25765 हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव केस शून्‍य हैं। सरकारी आंकड़ों में मृतक संख्‍या 458 है। आगरा में अब तक कुल 25307 लोग स्‍वस्‍थ हुए हैं। सोमवार तक 1923181 लोगों की जांच हो चुकी है। रविवार तक 1913996 लोगों के टेस्‍ट हो चुके हैं। सोमवार को एक दिन में कुल 4185 सैंपल जांचे गए हैं। ठीक होने की दर 98.22 फीसद पर आ गई है।

एम्बुलेंस सेवाएं

108 सेवा- 35

ALS सेवा- 02

102 सेवा- 44

नवंबर में ये है आगरा का हाल

01 नवंबर 0 नए, कुल कोरोना संक्रमित 25765, 458 की मौत, 25307 लोग हुए ठीक।