Move to Jagran APP

Agra University: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल रविवार को आंबेडकर विश्वविद्यालय का करेंगी निरीक्षण, खुलेंगे सभी विभाग और संस्थान

Agra University अधिकारियों के साथ बैठक और हर परिसर का करेंगी निरीक्षण। अगले साल होने वाले नैक के निरीक्षण में विश्वविद्यालय के ग्रेड पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की विशेष नजर है। राज्यपाल पहले जाएंगी मथुरा फिर आएंगी आगरा।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Fri, 23 Sep 2022 06:51 PM (IST)Updated: Fri, 23 Sep 2022 06:51 PM (IST)
Agra University: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल रविवार को आंबेडकर विश्वविद्यालय का करेंगी निरीक्षण, खुलेंगे सभी विभाग और संस्थान
26 सितंबर को राज्यपाल आनंदी बेन करेंगी आंबेडकर विवि का दौरा।

आगरा, प्रभजोत कौर। उप्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रविवार को आगरा आ रही हैं। वे डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेंगी। रात को खंदारी परिसर स्थित कुलाधिपति आवास में ही विश्राम करेंगी।रविवार को विश्वविद्यालय खुला रहेगा।

loksabha election banner

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 25 सितंबर को आगरा आ रही हैं। कुलाधिपति रविवार सुबह 9:40 बजे राजकीय वायुयान से खेरिया एयरपोर्ट पर आएंगी। 9:45 पर कार से मथुरा के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:30 बजे खंदारी परिसर स्थित गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। गेस्ट हाउस में करीब डेढ़ घंटे रुकने के बाद वो दोपहर दो बजे संस्कृति भवन का निरीक्षण करेंगी। इसके बाद छलेसर परिसर, विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर, खंदारी परिसर का निरीक्षण करेंगी। शाम सात बजे तक अधिकारियों के साथ खंदारी परिसर में बैठक करेंगी। कुलाधिपति आवास में रात्रि विश्राम करने के बाद सोमवार सुबह गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।

राज्यपाल के कार्यक्रम के चलते रविवार को विश्वविद्यालय के सभी कैंपस खुलेंगे। कुलसचिव विनोद कुमार ने इसके लिए आदेश जारी किया है। सभी कर्मचारी निर्धारित समय पर विश्वविद्यालय और आवासीय संस्थान आएंगे।

नैक निरीक्षण से पहले जरूरी माना जा रहा निरीक्षण

राज्यपाल विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेंगी। इस बात को नैक निरीक्षण से जोड़कर देखा जा रहा है। अगले साल नैक का निरीक्षण प्रस्तावित है और इस निरीक्षण में विश्वविद्यालय के ग्रेड पर राज्यपाल की विशेष नजर है। इसके साथ-साथ स्थायी कुलपति के नाम की घोषणा भी हो सकती है। स्थायी कुलपति के चयन की प्रक्रिया लगभग समाप्त हो चुकी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.