Move to Jagran APP

विवि की मा‌र्क्सशीट पर चढ़ा 'भगवा' रंग

गौरव भारद्वाज: आगरा: डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय की मा‌र्क्सशीट पर 'भगवा' रंग चढ़ गया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 08:00 AM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 08:00 AM (IST)
विवि की मा‌र्क्सशीट पर चढ़ा 'भगवा' रंग
विवि की मा‌र्क्सशीट पर चढ़ा 'भगवा' रंग

गौरव भारद्वाज: आगरा: डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय की मा‌र्क्सशीट पर 'भगवा' रंग चढ़ गया है। सत्र 2017-18 की मा‌र्क्सशीट में विवि प्रशासन ने बदलाव कर दिया है। मा‌र्क्सशीट नीले रंग से केसरिया रंग की हो गई हैं।

loksabha election banner

आंबेडकर विवि की सत्र 2017-18 की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद मा‌र्क्सशीट आने का इंतजार हो रहा था। कुछ दिन पहले मा‌र्क्सशीट जारी की गई तो इसे देखकर सब हैरान हो गए। हैरानी का कारण मा‌र्क्सशीट का रंग था। विवि प्रशासन ने आसमानी रंग की मा‌र्क्सशीट की जगह इस बार केसरिया रंग की मा‌र्क्सशीट प्रिंट कराई हैं। अचानक मा‌र्क्सशीट के रंग में बदलाव कर दिया गया है। इसको लेकर विवि में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कर्मचारी इसे सत्ता से भी जोड़कर देख रहे हैं। इससे पहले डिग्री में भी बॉर्डर लाइन के रंग को बदला गया था। सूत्रों की मानें तो रंग बदलने को लेकर काफी मंथन किया गया, इसके बाद केसरिया रंग को फाइनल किया गया। केसरिया रंग की मा‌र्क्सशीट पर कुलसचिव केएन सिंह का कहना है कि इस बार केवल तृतीय वर्ष की मा‌र्क्सशीट दी जानी थी, इसलिए रंग में बदलाव किया गया। इसके पीछे और कोई कारण नहीं है।

अब हो जाएंगी दो रंग की मा‌र्क्सशीट

जिन छात्रों ने दो साल पहले स्नातक प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण की है, उनके पास नीले रंग की मा‌र्क्सशीट होगी। इस साल उन्हें अंतिम वर्ष में केसरिया रंग की मा‌र्क्सशीट मिलेगी।

यही रंग क्यों आया पसंद ?

नीले रंग से केसरिया रंग करने के पीछे सवाल उठ रहे हैं कि केसरिया रंग ही क्यों पसंद आया। क्या रंग बदलने को लेकर कोई प्रस्ताव कार्य परिषद या परीक्षा समिति में रखा गया। ऐसी क्या जरूरत आ गई कि जो रंग बदलना पड़ा।

मंजूर अहमद ने बदला था साइज

अभी तक विवि में लंबे समय से नीले रंग की मा‌र्क्सशीट ही दी जाती रही हैं। हालांकि पूर्व कुलपति मंजूर अहमद ने मा‌र्क्सशीट का साइज जरूर कम कर दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.