विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सचल दल के छापे में खुली सामूहिक नकल की पोल: अंबेडकर विश्वविद्यालय के 3 परीक्षा केंद्र निरस्त, नए केंद्रों पर होगी परीक्षा

Published: Fri, 27 Nov 2026 08:30 PM (IST)

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने सामूहिक नकल के आरोप में मैनपुरी के दो और आगरा के एक परीक्षा केंद्र को निरस्त कर दिया है।  

आगरा: सेंट जोंस कॉलेज में शुक्रवार को परीक्षा देतीं छात्राएं। जागरण

आगरा: सेंट जोंस कॉलेज में शुक्रवार को परीक्षा देतीं छात्राएं। जागरण

HighLights

  1. सामूहिक नकल के आरोप में तीन परीक्षा केंद्र निरस्त।

  2. छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं में मिले एक जैसे जवाब।

  3. निरस्त केंद्रों की परीक्षा अब नए स्थानों पर होगी।

जागरण संवाददाता, आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में सामूहिक नकल कराने पर मैनपुरी के दो और आगरा के एक केंद्र को शुक्रवार को निरस्त कर दिया गया। सचल दल के छापे में छात्रों की उत्तर पुस्तिका में एक जैसे उत्तर मिले थे, जब छात्रों से उत्तर पुस्तिका में लिखे उत्तर पूछे गए, वे बता नहीं सके। इन तीनों केंद्रों की शनिवार से नए केंद्रों पर परीक्षा होगी।

विश्वविद्यालय से संबद्ध आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के 387 केंद्रों पर परीक्षा चल रही है। परीक्षा नियंत्रक डा. ओम प्रकाश ने बताया कि सचल दल ने गुरुवार को ठाकुर निरोत्तम सिंह महाविद्यालय भौगांव में छापा मारा , यहां दूसरी पाली में स्नातक पंचम सेमेस्टर की अंग्रेजी और वनस्पति विज्ञान की परीक्षा के दौरान छापा मारा। छात्रों की उत्तर पुस्तिका में एक जैसे उत्तर मिले।

छात्र उत्तर पुस्तिका पर लिखे उत्तर भी सचल दल के पूछने पर नहीं बता सके। वहीं, एसआर महाविद्यालय भोगांव में भी सचल दल ने दूसरी पाली में छापा मारा, यहां भी अंग्रेजी और वनस्पति विज्ञान की परीक्षा चल रही थी। छात्रों के उत्तर एक जैसे थे। इन दोनों केंद्रों को निरस्त कर दिया है। वहीं, जेएसएसएम डिग्री कालेज बमरोली कटारा में भी सामूहिक नकल कराई जा रही थी। इस केंद्र को भी निरस्त कर दिया गया है।

परीक्षा केंद्र किया गया निरस्त, नए केंद्र पर होगी परीक्षा

जेएसएसएम डिग्री कालेज बमरौली कटारा, ज्ञान भारती कालेज आफ एजुकेशन, शमसाबाद रोड
एसआर महाविद्यालय भोगाव मैनपुरी, पंडित रविंद्र देव इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन मानिकपुर मैनपुरी
ठाकुर निरोत्तम सिंह महाविद्यालय भोगांव मैनपुरी, पंडित रविंद्र देव इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन मानिकपुर मैनपुरी

छह केंद्र किए जा चुके हैं निरस्त

विश्वविद्यालय की परीक्षा में नकल पर रोक नहीं लग पा रही है। सभी केंद्रों ने सीसीटीवी लिंक नहीं कराए हैं। सचल दल और सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष की सामूहिक नकल की रिपोर्ट पर मथुरा के दो, मैनपुरी के दो और आगरा के दो केंद्रों काे निरस्त कर दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।