दीपावली पर जलती रहेंगी झालरें, शहर से गांवों तक DVVNL की टीमें रहेंगी अलर्ट
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (DVVNL) और टोरेंट पावर ने आगरा में दीपोत्सव पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की ...और पढ़ें

DVVNL की प्रबंध निदेशक श्रुति।
जागरण संवाददाता, आगरा। दीपोत्सव पर शहर से लेकर देहात तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) और टोरेंट पावर ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बिजली संबंधी किसी भी समस्या से तत्काल निपटने के लिए अतिरिक्त टीमें तैनात की गई हैं।
शहरी क्षेत्र में टोरेंट पावर की ओर से आठ अतिरिक्त टीमें लगाई गई हैं, जो शहरभर में भ्रमणशील रहकर बिजली आपूर्ति पर नजर रखेंगी। कहीं भी फाल्ट या आपूर्ति बाधित होने की सूचना मिलने पर टीमें तत्काल मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करेंगी। वहीं, देहात क्षेत्र में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) ने भी सर्किलवार टीमों को सक्रिय कर दिया है।
अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। शहरी क्षेत्र से लेकर देहात क्षेत्र में 10 लाख से अधिक उपभोक्ता है। जिले भर के उपभोक्ताओं के साथ ही सभी 21 जिलों में निर्बाध बिजली मिले, इसके लिए प्रबंध निदेशक ने निर्देश दिए हैं। दीपोत्सव पर उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली सप्लाई मिल सके, यह सुनिश्चित किए जाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई हैं।
सभी को अपने-अपने क्षेत्रों में मुस्तैद रहने और बिजली संबंधी शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। डीवीवीएनएल का प्रयास है कि दीपोत्सव के दौरान लोगों को बिजली कटौती और फाल्ट की समस्या का सामना न करना पड़े। देहात क्षेत्र में लाइनमैन और पेट्रोलिंग टीमों को सक्रिय रहने के लिए निर्देशित किया गया र्है।
टोरेंट के जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शहर भर से कोई भी समस्या आएगी, उसका तत्काल समाधान कराया जाएगा। टीमें शहर भीर में भ्रमणशील रहेंगी।
यह त्योहार ही दीपोत्सव का है। जीवन और हमारे आसपास ऊजाला रहे, यही मेरी कोशिश है और प्राथमिकता में शामिल है। उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली सुनिश्चित कराए जाने के डिस्काम स्तर पर निर्देश दिए गए हैं।
श्रुति, प्रबंध निदेशक, DVVNL
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।