Move to Jagran APP

Agra Top News: एक क्लिक में पढ़िए आगरा-मथुरा की टाप 5 खबरें

Agra Top News आगरा में शुक्रवार को एक महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। मथुरा में एक ट्रेन में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। वहीं एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आगरा और मथुरा की प्रमुख घटनाएं यहां पढ़ सकते हैं।

By Abhishek SaxenaEdited By: Published: Fri, 20 May 2022 07:31 PM (IST)Updated: Fri, 20 May 2022 07:31 PM (IST)
Agra Top News: एक क्लिक में पढ़िए आगरा-मथुरा की टाप 5 खबरें
Agra Top News: आगरा और मथुरा की प्रमुख घटनाएं यहां पढ़ सकते हैं।

आगरा, जागरण टीम। आगरा और मथुरा की टाप घटनाएं यहां पढ़ सकते हैं।

loksabha election banner

1. आगरा में महिला का गला काटकर जलाने की कोशिश

आगरा के खेरागढ़ क्षेत्र में गुरुवार रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक महिला का पहले गला काटा गया। इसके बाद उसे जिंदा जलाने की कोशिश की गई। राहगीर ने महिला को जलता देखा तो पुलिस बुला ली। इसके बाद पुलिस ने उसे हास्पिटल में भर्ती कराया है। महिला की हालत गंभीर है। वह बोल भी नहीं पा रही है। पुलिस आसपास के गांवों में घूमकर पहचान के प्रयास कर रही है। 

2. ट्रेन में बम की सूचना के बाद मची खलबली

शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जीआरपी कंट्रोल को सूचना मिली कि फिरोजपुर से छिंदवाड़ा जा रही पातालकोट एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-5 की सीट संख्या 13 पर रखे लाल रंग के बैग में बम है। बम की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। जीआरपी और आरपीएफ के डाग स्क्वायड के साथ ही सीओ सिटी अभिषेक तिवारी, कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह बमनिरोधी दस्ते के साथ जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंच गए।

दोपहर करीब 1.48 बजे पातालकोट ट्रेन जंक्शन पहुंची। पूरी ट्रेन को घेर लिया गया। कोच एस-5 में बैग की तलाश की गई, लेकिन लाल रंग का बैग नहीं मिला। ट्रेन के अन्य कोच में भी तलाश की गई। पूरे स्टेशन को छावनी में तब्दील कर दिया गया। ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो डाग स्क्वायड के साथ छानबीन की गई। लेकिन पूरी ट्रेन में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

3. प्रेम संबंधों में युवक की हत्या

मथुरा जिले में बलदेव गांव दबदुआ के एक युवक की पड़ोस के गांव मड़ौरा में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार भोर में घटना की जानकारी हुई। स्वजन युवक के सुबह दौड़ लगाने जाने की बात कह रहे हैं। पुलिस को प्रारंभिक जांच में युवक के रात में अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर जाने की जानकारी मिली है। उसी के घर में युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस दोनों ही तथ्योंं की जांच कर रही है। युवक की हत्या में उसकी नाबालिग प्रेमिका समेत समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

4. श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में नहीं हो सकी सुनवाई

श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में मांट निवासी गोपाल गिरि के वाद पर शुक्रवार को अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने इसमें अगली सुनवाई के लिए 20 जुलाई की तारीख तय की है। गोपाल गिरि ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ और शाही मस्जिद ईदगाह कमेटी के बीच 1968 में हुए समझौते को रद कर शाही मस्जिद ईदगाह हटाने और पूरी जमीन श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपने की मांग की है।

इस मामले में सिविल जज सीनियर डिवीजन ज्योति की अदालत में वाद दायर किया गया है। शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई थी। लेकिन हाईकोर्ट बार काउंसिल के निर्देश पर नो वर्क के चलते आज अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। वादी के अधिवक्ता दीपक शर्मा ने बताया कि अब सुनवाई बीस जुलाई को होगी। 

5. 32 दिन बाद कोरोना का कोई नया केस नहीं

कोरोना के नए केसों में राहत मिली है। 32 दिन बाद कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है। सीएमओ डा. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना संक्रमित एक मरीज ठीक हुआ है। कोरोना के सक्रिय केस 24 हो गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.