Move to Jagran APP

Agra Top News: एक क्लिक में पढ़ें आगरा और आसपास की टाप 6 खबरें

Agra Top News एक ही स्थान पर आगरा और आसपास के जिलों की प्रमुख घटनात्मक खबर पढ़ सकते हैं। आगरा में अग्निवीर भर्ती के लिए आए एक युवक की हादसे की मौत हो गई। मैनपुरी में 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में पकड़ा गया है।

By Abhishek SaxenaEdited By: Published: Fri, 23 Sep 2022 10:07 PM (IST)Updated: Fri, 23 Sep 2022 10:07 PM (IST)
Agra Top News: एक क्लिक में पढ़ें आगरा और आसपास की टाप 6 खबरें
Agra Top News: आगरा और आसपास के जिलों की घटनात्मक खबर यहां पढ़ सकते हैं।

आगरा, जागरण टीम। आगरा और आसपास के जिलों की घटनात्मक खबर यहां पढ़ सकते हैं।

loksabha election banner

50 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

मैनपुरी: शुक्रवार सुबह बिछवां क्षेत्र में 50 हजार के इनामी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हाे गई। दोनों ओर से गोलियां चली। पैर में गाेली लगने से बदमाश घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई जिलों की पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी।

कुआं में जहरीली गैस से चाचा भतीजे की मौत

गोवर्धन: थाना क्षेत्र के मुड़सेरस गांव के जंगल में बंद बोरिंग के कुएं की जहरीली गैस से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। शुक्रवार शाम में दोनों भेड़ चराने गए थे। कुएं में गिरे मेमना को देखते समय भतीजे का पैर फिसला गया। निकालने को अंदर घुसे चाचा भी चपेट में आ गए। करीब ढाई घंटे बाद ग्रामीणों ने कांटा डालकर दोनों को बाहर निकाला। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

तीन गाय की मौतों के 27 घंटे बाद,एसई बोले, जानकारी नहीं

वृंदावन : जिन कान्हा की धरा पर उनकी गाय को दुलार मिला था, उसी पर वह बिजली विभाग की लापरवाही से करंट की चपेट में आकर तड़प-तड़पकर मर गईं। गायों की मौत से बेफिक्र बर्थडे पार्टी मनाने वाले अफसर अगले दिन भी गहरी नींद में सोए रहे। दर्दनाक घटना के कुछ घंटे बाद ही बर्थडे पार्टी में शामिल हुए अधीक्षण अभियंता सुबोध कुमार ने जब 27 घंटे बाद बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है, तो संवेदनहीनता ने सारी हदें पार कर दीं।

बच्चा चोरी के शक में वृद्ध को पकड़ा, हंगामा

आगरा: एत्माद्दौला के सुशील नगर में गुरुवार रात काले कपड़े पहने एक एक वृद्ध को बच्चा चोर समझकर लोगों ने पकड़ लिया।मोहल्ले के लोगों ने हंगामा करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने वृद्ध का शांति भंग में चालान कर दिया।

राज्यपाल रविवार को करेंगी निरीक्षण

आगरा:उप्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रविवार को आगरा आ रही हैं। वे डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के हर परिसर का निरीक्षण करेंगी। रात को खंदारी परिसर स्थित कुलाधिपति आवास में ही विश्राम करेंगी। रविवार को विश्वविद्यालय खुला रहेगा।राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 25 सितंबर को आगरा आ रही हैं।

अग्निवीर भर्ती में आए युवक की करंट लगने से मृत्यु

आगरा: अग्निवीर भर्ती में शामिल होने आए जालौन के युवक की गुरुवार रात को विद्युत करंट लगने से मृत्यु हो गई। जानकारी होने पर स्वजन पहुंच गए। बेटे के भर्ती होने के सपने देख रहे स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल था। शुक्रवार देर शाम वे उसका शव लेकर जालौन को चले गए।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.