Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Agra Top News: कैशियर ने किया छात्रा से चार दिन तक दुष्कर्म, एक क्लिक में पढ़ें आगरा और आसपास की टाप 7 खबरें

    By Abhishek SaxenaEdited By:
    Updated: Sun, 02 Oct 2022 08:14 PM (IST)

    Agra Top News एक क्लिक में आगरा और आसपास के जिले की प्रमुख घटनात्मक खबरों को पढ़ सकते हैं। आगरा में अग्निवीर भर्ती रैली में अब फर्जी प्रमाण पत्र के मामले पकड़ में आए हैं। तीन अभ्यर्थी बाहर किए गए हैं।

    Hero Image
    Agra Top News: आगरा की आज की टाप खबरें यहां पढ़ सकते हैं।

    आगरा, जागरण टीम। आगरा और आसपास की प्रमुख घटनात्मक खबरें यहां पढ़ सकते हैं।

    एटा की छात्रा को चार दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म

    कासगंज : शहर क्रिश्चियन अस्पताल में एएनएम का कोर्स कर रही एटा की छात्रा को अस्पताल के ही कैशियर ने चार दिन तक अपने घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। उसे नशीला पावडर खिलाता रहा। बाद में आगरा ले जाकर वहां वाटरवर्क्स पर छोड़ दिया। छात्रा किसी तरह अपने घर पहुंची और स्वजन को घटना की जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फर्जी प्रमाण पत्र पर तीन युवा बाहर

    आगरा : अग्निवीर भर्ती रैली में फर्जी प्रमाण पत्र लगाने पर अलीगढ़ के तीन युवाओं को बाहर कर दिया गया है। यह युवा वर्ष 2021 की रैली में भी शामिल हुए थे। आनंद इंजीनियरिंग कालेज में चल रही रैली में अब तक 97 युवाओं को फर्जी प्रमाण पत्र लगाने के लिए दोषी पाया गया है। इन सभी को रैली से बाहर निकाल दिया गया है। साथ ही अब यह कभी भर्ती रैली में शामिल नहीं हो सकेंगे।

    जेल में फारूख और फरजाना भी रखते हैं नवरात्र के व्रत

    आगरा: तारीफ कहूं मैं क्या क्या कुछ, दुर्गा जी के दरसन की। उस मंडल में ऊंचे गुम्मट जो देवी आप विराजन हैं। मां दुर्गा पर लिखी नजीर अकबराबादी की ये कविता केंद्रीय और जिला कारागार में बंद फारूख शाहिद, फरजाना और नगीना को भी प्रेरित करती है। इन चारों समेत 21 बंदी नवरात्र के व्रत पूरी श्रद्धा के साथ रखते हैं।

    ताजगंज में सफल बंद, मंत्री के दर पर दी दस्तक

    आगरा: मैं ताजगंज हूं। ताजमहल के साये में मेरा संसार रचा-बसा है। एक शहंशाह के ंसपने को साकार होते हुए मैंने देखा है। दुनिया भर की शख्सियतों को अपने आंगन में ताज की शान में कसीदे गढ़ते हुए देखा है। ढाई दशक बाद मेरे आंगन में पले-बढ़े लोगों पर संकट गहरा रहा है। सूर्योदय के साथ मेरे आंगन में चहलकदमी और रौनक होती है, लेकिन रविवार का नजारा अलग था। चहलकदमी तो थी, लेकिन रौनक के नाम पर सन्नाटा पसरा था। हर दुकान पर ताला लटका था आैर उसके बाहर खड़े मेरे अपने चिंता में डूबे थे।

    आगरा में भाजपा विधायक ने किसान की झोली में डाला नोट

    आगरा में भाजपा विधायक ने किसान की झोली में 50 रुपये का नोट डाल दिया। मामला कस्बा शमसाबाद का है। यहां रविवार को गांधी जयंती के मौके पर प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फतेहाबाद से भाजपा विधायक छोटे लाल वर्मा, नगर पालिका चेयरमैन शमसाबाद लक्ष्मी देवी राठौर, चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश राठौर पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान गांव गढ़ी खंडेराव निवासी किसान राजू भी पहुंच गया।

    कंपनी में गाड़ी लगवाने के नाम पर करता था ठगी, रिमांड पर पांच वाहन बरामद

    आगरा: कंपनी में गाड़ी लगवाने के नाम पर लोगों से ठगी करने के आरोपित सुनील शर्मा को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पांच वाहन बरामद किए हैं। आरोपित शहर में 20 से 25 लोगों से धोखाधड़ी करने का आरोप है। ठगी के शिकार पीड़ित द्वारा एत्माद्दौला थाने में आरोपित के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा।

    मधुमेह दवा की बीस कार्टन का नहीं उपलब्ध हुआ बिल

    औषधि विभाग की टीम ने रविवार को मोहन ट्रेडर्स के यहां मधुमेह दवा की जांच की। यह जांच दिनभर चली। संचालक मोहन अग्रवाल ने 40 में बीस कार्टन की दवाओं का बिल दिखा दिया जबकि बीस का बिल उपलब्ध नहीं कराया गया। जिस पर बीस कार्टन की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। टीम ने मोहन अग्रवाल की कस्टडी में कार्टन को दे दिया है। बिल जल्द दिखाने के लिए कहा है। बिल न दिखाने पर लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है।