Move to Jagran APP

Agra Top News: आगरा की टाप 3 खबरें बस एक क्लिक में पढ़ें

Agra Top Newsआगरा में आज गृहमंत्री की पत्नी पहुंचीं और उन्होंने ताजमहल देखा। हुनर हाट में भी खरीदारी की। आगरा की एक फैक्ट्री में धमाके से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कोरोना के तीन नए मामले आज सामने आए हैं।

By Abhishek SaxenaEdited By: Published: Sat, 21 May 2022 09:41 PM (IST)Updated: Sat, 21 May 2022 09:41 PM (IST)
Agra Top News: आगरा की टाप 3 खबरें बस एक क्लिक में पढ़ें
Agra Top News: आज की प्रमुख घटनाएं यहां एक क्लिक में पढ़ सकते हैं।

आगरा, जागरण टीम। आगरा की आज की प्रमुख घटनाएं यहां एक क्लिक में पढ़ सकते हैं।

loksabha election banner

गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह ने देखा ताजमहल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह ने स्वजन के साथ शनिवार शाम ताजमहल का दीदार किया। यादगार लम्हों को उन्होंने कैमरे में कैद किया। ताजमहल की सुंदरता को उन्होंने बेमिसाल बताया। उन्होंने आगरा किला, हुनर हाट व सदर बाजार भी देखा। उनकी विजिट में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।सोनल शाह शनिवार दोपहर आगरा पहुंचीं। उन्होंने सबसे पहले आगरा किला का रुख किया।

दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक उन्होंने किले में जहांगीरी महल, दीवान-ए-आम, मुसम्मन बुर्ज, अंगूरी बाग समेत अन्य स्मारक देखे। गाइड नितिन सिंह ने मुसम्मन बुर्ज में औरंगजेब द्वारा शाहजहां को बंदी बनाने व शाहजहां द्वारा वहां से ताजमहल देखने की जानकारी दी। उनकी विजिट के चलते सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।

फैक्ट्री में धमाके से युवक की मौत

आगरा में एत्माद्दौला क्षेत्र के नुनिहाई में स्थित अतुल ग्रुप की फैक्ट्री में शनिवार सुबह कार्बन डाइआक्साइड(co2) का सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे की है। अतुल फैक्टरी में ढलाई का काम होता है। ढलाई के काम सिलिका सैंड का इस्तेमाल होता है। इसके मिक्चर को सांचों में डाला जाता है। सांचों में इसे जमाने के लिए कमर्शियल co2 के सिलेंडर की जरूरत पड़ती है। शनिवार सुबह टेढ़ी बगिया क्षेत्र में स्थित प्लांट से एक टाटा 407 गाड़ी co2 के करीब 30 सिलेंडर लेकर पहुंची थी।

गाड़ी में से सिलेंडर उतारे जाने थे। गाड़ी के बराबर में ही तीन मजदूर सिलिका सैंड को बाल्टी से ड्रमों में भर रहे थे। इसी दौरान गाड़ी में रखे सिलेंडरों में से एक सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई पड़ी। फैक्ट्री में दहशत फैल गई। सिलेंडर की चपेट में आने से एक मजदूर के चिथड़े उड़ गए। मजदूर का एक हाथ और सिलेंडर के टुकड़े फैक्ट्री के बाहर मिले। हादसे में दो और मजदूर जख्मी हो गए।हादसे में मारे गए मजदूर की पहचान खंदौली के गांव बास बादाम निवासी 28 वर्षीय रूपेश यादव के रूप में हुई।

कोरोना के तीन नए मरीज मिले

कोरोना संक्रमित छह मरीज ठीक हो गए। सीएमओ डा. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना की जांच के लिए 2292 सैंपल लिए गए। तीन नए केस मिले हैं। कोरोना के सक्रिय केस 21 हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.