Move to Jagran APP

Agra to Mumbai flight: आगरा से मुंबई को मिलेगी सीधी उड़ान, इंतजार की घडि़यां अब होने जा रही हैं खत्‍म

29 मार्च से इंडिगो शुरू करने जा रही मुंबई-आगरा उड़ान। सप्‍ताह में तीन दिन रहेगी ये सेवा। कंपनी ने जारी कर दिया शिड्यूल। 28 मार्च से भोपाल व बेंगलुरु के लिए भी होगी फ्लाइट। इंदौर के लिए भी जल्‍द शुरू हो सकती है विमान सेवा।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 12 Mar 2021 07:48 AM (IST)Updated: Fri, 12 Mar 2021 07:48 AM (IST)
Agra to Mumbai flight:  आगरा से मुंबई को मिलेगी सीधी उड़ान, इंतजार की घडि़यां अब होने जा रही हैं खत्‍म
इंडिगो आगरा से मुंबई के लिए सीधी उड़ान 29 मार्च से शुरू कर रही है।

आगरा, जागरण संवाददाता। होली पर शहरवासियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस 29 मार्च से मुंबई-आगरा के बीच अपनी हवाई सेवा शुरू करने जा रही है। एयरलाइंस कंपनी ने फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन होगी। इससे एक दिन पहले यानि 28 मार्च से भोपाल और बेंगलुरु के लिए भी नियमित फ्लाइट शुरू होने जा रही है। तय शेड्यूल के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट सुबह 10.50 बजे मुंबई से आगरा के लिए उड़ान भरेगी। दोपहर 12.55 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर आएगी। आधा घंटे बाद दोपहर 1.25 बजे खेरिया हवाई अड्डे से मुंबई के लिए रवाना होगी। जोकि दोपहर 3.35 बजे मुंबई पहुंचेगी। यह फ्लाइट सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शनिवार को होगी। 28 मार्च से बेंगलुरु-अागरा के बीच शुरू होने वाली फ्लाइट सुबह 11.15 बजे बेंगलुरु से आगरा के लिए उड़ान भरेगी। यह दोपहर 1.40 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर अाएगी। यहां से दोपहर 2.10 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना होगी। यह फ्लाइट शाम 4.45 बजे बेंगलुरु पहुुंचेगी। आगरा-भोपाल के बीच शुरू होने वाली फ्लाइट सुबह 11.05 बजे खेरिया हवाई अड्डे से उड़ान भरेगी। दोपहर 12.30 बजे भोपाल पहुंचेगी। दोपहर 12.55 बजे भोपाल से रवाना होगी। जोकि दोपहर 2.30 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर आएगी। ये दोनों फ्लाइटें हर रोज रहेंगी।

loksabha election banner

अहमदाबाद, लखनऊ फ्लाइट स्थगित

28 मार्च भोपाल, बेंगलुरु के साथ ही इंडिगो अहमदाबाद और लखनऊ के लिए भी अपनी हवाई सेवाएं शुरू करने की तैयारी में थी। मगर, अहमदाबाद और लखनऊ रूट की प्रस्तावित फ्लाइटें फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं। इंडिगो एयरलाइंस के अधिकृत सूत्रों के अनुसार, कंपनी जल्द ही अहमदाबाद, लखनऊ के साथ ही इंदौर के लिए भी अपनी उड़ानें शुरू करेगी।

मुंबई-आगरा फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इंडिगो एयरलाइंस 28 मार्च से भोपाल, बेंगलुरु के लिए अपनी उड़ानें शुरू करने जा रही है। कंपनी की अन्य रूटों पर भी फ्लाइटें प्रस्तावित हैं।

ए. अंसारी, निदेशक, खेरिया हवाई अड्डा

हवाई सेवा शुरू होने से पर्यटन जगत में उत्साह

गोवा के बाद भोपाल, बेंगलुरु के लिए भी आगरा से सीधी हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। इससे पर्यटन जगत में उत्साह है। उनका कहना है कि जितनी फ्लाइटें बढ़ेंगी, ताजनगरी के पर्यटन को उतने ही पंख लगेंगे। उन्होंने देश के अन्य पर्यटन स्थलों के लिए भी सीधी हवाई सेवा शुरू करने की मांग की है। बेंगलुरु के लिए शुरू होने वाली हवाई सेवा से पर्यटन जगत के साथ-साथ शहर के युवा काफी लाभान्वित होंगे। दरअसल, यहां के बहुत से युवा बेंगलुरु स्थित विभिन्न कंपनियों में नौकरी कर रहे हैं। इससे उन्हें आवागमन में काफी सहूलियत होगी। इसी प्रकार भोपाल फ्लाइट शुरू होने से भी शहरवासियों को काफी लाभ होगा। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान का कहना है कि गोवा से आगरा आने वाली सप्ताहिक फ्लाइट को वापसी में भी चलाना चाहिए। जिससे कि ताजनगरी आने वाले पर्यटक सीधे गाेवा आ-जा सकें। पर्यटन प्रहरी के अध्यक्ष सुमित उपाध्याय का कहना है कि आगरा से जयपुर, जैसलमेर, उदयपुर, खजुराहो, वाराणसी आदि शहरों के लिए भी सीधी फ्लाइट होनी चाहिए। इसके साथ ही आगरा में अंतरराष्ट्रीय फ्लाइटों का भी आवागमन होना चाहिए। उनका कहना है कि सिविल एन्क्लेव का निर्माण जल्द होना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.