विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Flight from Agra: कोहरे के कारण आगरा से लखनऊ फ्लाइट 26 तक स्थगित

By Tanu GuptaEdited By:
Published: Thu, 02 Dec 2021 10:27 AM (IST)

Flight from Agra 27 दिसंबर से बदले समय पर संचालित होगी यह फ्लाइट। लखनऊ फ्लाइट पूर्व की तरह से सप्ताह ...और पढ़ें

27 दिसंबर से बदले समय पर संचालित होगी यह फ्लाइट।
27 दिसंबर से बदले समय पर संचालित होगी यह फ्लाइट।

आगरा, जागरण संवाददाता। ट्रेनों संचालन के साथ ही अब हवाई सेवाओं पर भी कोहरे का असर पड़ने लगा है। 26 दिसंबर तक के लिए लखनऊ फ्लाइट स्थगित कर दी गई है। 27 दिसंबर से यह पुन: संचालित होगी लेकिन बदले समय पर उड़ान भरेगी। सुबह कोहरा होने के कारण यह दोपहर को संचालित होगी। बीते एक नवंबर से ही इस फ्लाइट का समय परिवर्तित हुआ था। इससे पहले यह तीसरे पहर संचालित होती थी।

खेरिया हवाई अड्डे के निदेशक एए अंसारी के अनुसार, इंडिगो एयरलाइंस की लखनऊ फ्लाइट एक से 26 दिसंबर तक स्थगित रहेगी। 27 दिसंबर से यह सुबह 11 बजे लखनऊ से उड़ान भरेगी। एक घंटे के सफर के बाद दोपहर 12 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर आएगी। आधा घंटे के बाद यानि दोपहर 12.30 बजे यह लखनऊ के लिए जाएगी। उन्होंने बताया कि बीते एक नवंबर से यह फ्लाइट सुबह 8.25 बजे लखनऊ से खेरिया हवाई अड्डे पर आ रही थी और सुबह 8.45 बजे यहां से लखनऊ के लिए रवाना हो रही थी। मगर, कोहरे की वजह से ये आए दिन देरी से संचालित हो रही थी। इसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। इसको देखते हुए इस फ्लाइट को स्थगित किया गया है। लखनऊ फ्लाइट पूर्व की तरह से सप्ताह में चार दिन (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, रविवार) उपलब्ध रहेगी। भोपाल और बेंगलुरु फ्लाइट अपने पूर्व निधारित समय पर ही संचालित हो रही हैं।