विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब केवल आधा घंटे में पहुंचिए आगरा से खंदौली, पांटून पुल चालू होने से दूरी भी घटी

By Yatharth Mishra Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 12 Nov 2026 11:33 AM (IST)

आगरा के पोइया घाट पर पैंटून पुल खुलने से अब खंदौली जाने का रास्ता आसान हो गया है। इससे 10-12 ...और पढ़ें

पोइया घाट पर बनाए गए पांटून पुल से गुजरती कार।

पोइया घाट पर बनाए गए पांटून पुल से गुजरती कार।

जागरण संवाददाता, आगरा। खंदौली जाने का रास्ता अब फिर आसान हो गया है। यमुना के पोइया घाट पर तैयार पैंटून पुल की राह खुलने से दूरी घट गई है। बुधवार से इसका आवागमन शुरू हो गया। पुल शुरू होते ही दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। लोक निर्माण विभाग ने पोइया घाट पैंटून पुल के निर्माण, मरम्मत और अनुरक्षण के लिए 13.87 लाख रुपये स्वीकृत किए थे।

पुल को यमुना में पैंटून लगाकर तैयार किया गया है। इन्हें आपस में जोड़कर आवागमन के लिए रास्ता बनाया गया है। पुल को मजबूत बनाने के लिए डाबा वायर रोप, चेकर्ड प्लेट, स्लीपर, बल्लियों, रस्सियों और अन्य जरूरी सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बुधवार को इस पर वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया गया।

इस पुल का सबसे ज्यादा फायदा आगरा से खंदौली आने-जाने वाले लोगों को मिलेगा। अभी तक खंदौली जाने के लिए लोगों को टेढ़ी बगिया और रामबाग जैसे व्यस्त मार्गों से होकर लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। इन रास्तों पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं, हादसे का खतरा भी वहां बना रहता है।

अब पोइया घाट पुल से सीधे निकलने पर करीब 10 से 12 किलोमीटर की दूरी कम होगी। इससे आधे से पौने घंटे तक का समय बचेगा। व्यस्त मार्गों पर वाहनों का दबाव कम होने के साथ जाम में फंसने और सड़क हादसों के जोखिम से भी राहत मिलेगी।

पहले दिन ही गुजरे कई वाहन

बुधवार को पुल शुरू होने के बाद दोपहिया से लेकर चारपहिया वाहन तक आसानी से गुजरते रहे। लोगों का कहना था कि शहर के व्यस्त रास्तों से घूमकर नहीं जाना पड़ेगा। समय और पेट्रोल दोनों बचेगा। रामबाग पर लगने वाले ट्रैफिक जाम में भी लोगों को फंसना नहीं पड़ा। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।