Move to Jagran APP

हाथ से हाथ मिले, तो चमचमा उठा प्रताप नगर क्षेत्र

आगरा: हाथ से हाथ मिले, तो सड़कों पर पड़ी गंदगी देखते ही देखते गायब हो गई। कूड़े से अटी गलियां साफ हो गईं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 09:00 AM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 09:00 AM (IST)
हाथ से हाथ मिले, तो चमचमा उठा प्रताप नगर क्षेत्र

आगरा: हाथ से हाथ मिले, तो सड़कों पर पड़ी गंदगी देखते ही देखते गायब हो गई। कूड़े से अटी गलियां चमचमा उठीं। मौका था प्रताप नगर क्षेत्र में चलाए गए स्वच्छता अभियान का। पीएम मोदी के स्वच्छ भारत और दैनिक जागरण के मेरा भारत स्वच्छ अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें बृज क्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह, अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी और विधायक चौ. उदयभान सिंह और क्षेत्रीय पार्षद मुकुल गर्ग सहित दर्जनों लोगों ने क्षेत्र में सघन सफाई अभियान चलाया।

loksabha election banner

शुरुआत प्रताप नगर स्थित डी ब्लॉक पार्क से हुई। सड़कों पर झाड़ू लगाई गई। डबल स्टोरी कॉलोनी में सड़क पर पड़े कूड़े को झाड़ कर ट्रैक्टर के माध्यम से उठाया गया। साथ ही यहां स्थित मंदिर में लगे कूड़े के अंबार को को सघन अभियान चलाकर क्षेत्रीय लोगों की मदद से चमकाया गया। क्षेत्र के 25 नगर निगम सफाई कर्मचारी भी साथ थे, जिन्होंने कूड़ा उठाने में मदद की। इस दौरान राजकुमार बजाज, मनीष बंसल, अनिल अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, आत्माराम, लक्की अग्रवाल, पुष्पेंद्र कुमार, चिंताहरण भक्त मंडल के राहुल कुमार, आशीष गर्ग, गौरव गर्ग, सोनू अरोड़ा, नितिन कुमार, राज बंसल का विशेष सहयोग रहा।

तन, मन और समाज की स्वच्छता जरूरी है। बाहरी सफाई से पहले मन से तैयार होना होगा, अभियान की बड़ी भूमिका है।

भवानी सिंह, संगठन मंत्री, भाजपा बृज क्षेत्र। प्रतीकात्मक रूप से मन बनाकर स्वच्छता के लिए प्रेरित हों। तभी सकारात्मक हो दृढ़संकल्प से गंदगी दूर होगी।

रजनीकांत माहेश्वरी, अध्यक्ष, भाजपा बृज क्षेत्र। लोगों के सहयोग से अभियान चला, तो बदलाव दिखा। खुले में कूड़ा न फेंकने और बीमारियों के प्रति जागरूक किया।

मुकुल गर्ग, क्षेत्रीय पार्षद। स्वच्छता जरूरी है, इसलिए लोगों ने खुद सफाई की। क्षेत्र में एक कमेटी बनाई गई है, जो सभी को जागरूक करती है।

नवीन दीक्षित, क्षेत्रीय निवासी। लोग पहले से जागरूक हैं, इसलिए सभी सफाई को खुद शामिल हुए और क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया।

मनोज सिंह, क्षेत्रीय निवासी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.