विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में पुजारी की हत्या का खुलासा, संपत्ति के लालच में भतीजे ने दोस्तों संग मिलकर की थी हत्या

Published: Sun, 27 Sep 2026 09:26 AM (IST)

अछनेरा में पुजारी धर्मवीर की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है। संपत्ति के लालच में ...और पढ़ें

अछनेरा के सहाई गाँव मे बंद कमरे मे मृत मिले धर्मवीर सोलंकी का फाइल फोटो -जागरण

अछनेरा के सहाई गाँव मे बंद कमरे मे मृत मिले धर्मवीर सोलंकी का फाइल फोटो -जागरण

HighLights

  1. पुजारी धर्मवीर की हत्या का 24 घंटे में हुआ पर्दाफाश।

  2. भतीजे ने संपत्ति के लालच में दोस्तों संग की हत्या।

  3. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

जागरण संवाददाता, आगरा। अछनेरा में पुजारी की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में शनिवार को पर्दाफाश कर दिया। पुजारी के भतीजे ने दो साथियों के साथ मिलकर उनकी हत्या की साजिश रची थी। पुजारी ने हाल में ही 400 वर्ग गज का प्लाट बेचा था। इससे उन्हें 12 लाख रुपये मिले थे। अन्य संपत्ति को लेकर भतीजे को हिस्सा न मिलने की आशंका थी। इसको लेकर उसने दोस्तों के साथ हत्या की। शनिवार को पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
अछनेरा के सहाई गांव में गुरुवार रात में पुजारी धर्मवीर की हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार सुबह कमरे में उनका लहूलुहान शव मिला। इस मामले में पुलिस ने अछनेरा थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। 

पुलिस ने शक के आधार पर उनके भतीजे दुष्यंत उर्फ मलिंगा को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के बाद दोनों दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों से पूछताछ में मामला खुल गया। उसने अपने दोस्त सादाबाद निवासी शिवा और सहाई निवासी यश के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। उसे आशंका थी कि चाचा उसको प्लाट के रुपयों में से हिस्सा नहीं देंगे। इसके साथ ही अन्य संपत्ति में भी हिस्सा नहीं देंगे।

धर्मवीर पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहे थे। इसलिए उसे लग रहा था कि वे संपत्ति बेचकर चुनाव में रुपये खर्च कर देंगे।

agra murder case small

मृतक का फाइल फोटो।

12 लाख रुपये और संपत्ति पर थी नजर, ईंट, सिल बट्टे से किया हमला

प्रभारी डीसीपी पश्चिमी आदित्य ने बताया कि यश को धर्मवीर के घर पहुंचने की सूचना दुष्यंत को देनी थी। सूचना मिलने के बाद दुष्यंत और शिवा पीछे की दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए। दोनों ने मौका पाकर धर्मवीर के सिर पर ईंट और सिल-बट्टे से प्रहार किया। इसके बाद गमछे से गला घोंटने का प्रयास किया और उसे कमरे में ले गए।

घर में नहीं मिले थे रुपये

आरोपितों ने घर में रुपये तलाशे, लेकिन नकदी नहीं मिली। घटना के दौरान कपड़ों पर खून लग गया। आरोपितों ने कपड़े और चप्पल उतारकर गमछे में बांधे और गांव के बाहर झाड़ियों में छिपा दिए। हत्या में इस्तेमाल ईंट और सिल-बट्टा भी घर में छिपा दिया गया था।

यह भी पढ़ें- PM मोदी ने 2014 में बनवाया ताजमहल... युवक ने विदेशी टूरिस्ट से ठगे 1000 रु, ASI ने दी तहरीर

पुलिस ने तीनों को कोर्ट के आदेश के बाद जेल भेजा

यश ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने मोबाइल फोन से दुष्यंत को धर्मवीर के घर पहुंचने की सूचना दी थी और घटना के दौरान कुछ दूरी पर खड़ा रहा। शनिवार को आरोपितों की निशानदेही पर खून से सने कपड़े और हत्या में इस्तेमाल किया गया सिल बट्टा बरामर कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपितों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें- ताजमहल की सुरक्षा होगी और मजबूत: 2.10 करोड़ से यलो जोन में लगेंगे 90 CCTV कैमरे