विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जनकपुरी में भीड़ का फायदा उठा हाथ से उतारीं सोने की चूड़ियां, आगरा पुलिस ने दबोचे दो लुटेरे

By Ali Abbas Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 20 Oct 2026 06:58 PM (IST)

आगरा पुलिस ने जनकपुरी महोत्सव में भीड़ का फायदा उठाकर सोने की चूड़ियां चुराने वाले अंतराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों, ...और पढ़ें

जनकपुरी में सोने की चूड़ियां उतारने वाला बदमाश पुलिस गिरफ्त में।

जनकपुरी में सोने की चूड़ियां उतारने वाला बदमाश पुलिस गिरफ्त में।

जागरण संवाददाता, आगरा। जनकपुर महोत्सव में उमड़ी भीड़ के दौरान व्यापारी नेता के छोटे भाई की पत्नी की हाथों से सोने की चूड़ियां अंतराज्यीय बांगड़ी कटिंग गिरोह के सदस्यों ने निकाली थीं। सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग से मिले सुराग की मदद से सिकंदरा पुलिस ने वारदात करने वाले वाले गिरोह के दो सदस्यों इरफान और गणेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों से चूड़ी बरामद कर ली हैं।

पकड़े गए आरोपित इरफान और गणेश महाराष्ट के ठाणे के रहने वाले हैं। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि वह महोत्सवों में उमड़ने वाली भीड़ का फायदा उठाकर जेवरात गायब कर देते थे। डीसीपी सिटी रवींद्र कुमार ने बताया कि आठ अक्टूबर को शाहगंज निवासी व्यापारी नेता हेमंत भाेजवानी परिवार के साथ जनकपुरी महोत्सव में आए थे।

जनकपुरी महल के दर्शन करने के दौरान उनके छोटे भाई दिवंगत किशोर कुमार की पत्नी राधिका के हाथों से 30 ग्राम सोने की दो चूड़ियां निकाल ली गईं थीं। मामले में नौ अक्टूबर को मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग खंगाली। फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान के बाद 13 अक्टूबर को पुलिस टीम महाराष्ट्र रवाना की गई थी।

वहां ठाणे के अंबरनाथ क्षेत्र से आरोपितों गणेश और इरफान को हिरासत में आगरा लेकर आयी। 19 अक्टूबर को आरोपितों की निशानदेही पर चोरी की गई दोनों चूड़ियां बरामद कर लीं। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि महोत्सव में महिला के हाथों से दोनों चूड़ियां चोरी करने के बाद उन्हें पार्किंग स्थल में छिपा दिया था। डीसीपी ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ महाराष्ट्र के विभिन्न थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं।