RLD Mahapanchayat: आगरा में किसान पंचायत को लेकर सतर्क पुलिस, सोशल मीडिया पर भी निगरानी
RLD Mahapanchayat आज रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी आगरा के अकोला में किसान महापंचायत को संबोधित करने आ रहे हैं। रालोद करीब 50 हजार लाेगों के महापंचायत में शामिल रहने की बात कर रही है। इसको लेकर ही किसान नेताओं पर पुलिस की निगाहें सोशल मीडिया की निगरानी।
आगरा, जागरण संवाददाता। किसानों की पंचायत को लेकर पुलिस सतर्क है।शुक्रवार को किसान नेताओं से संपर्क कर पुलिस ने संभावित भीड़ की जानकारी ली। इसके बाद कुछ किसान नेताओं की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।
अकोला में शनिवार को प्रस्तावित किसान पंचायत में बड़ी संख्या में किसानों के शामिल होने की तैयारी है।इसमें रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी आ रहे हैं।पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार से ही इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी।बड़ी संख्या में पुलिस फाेर्स की ड्यूटी लगाई गई है।स्थानीय गुप्तचर एजेंसी ने किसान पंचायत के आयोजकों के बारे में जानकारी ली। सुबह छह बजे से ही पुलिस फोर्स अकोला में पहुंच जाएगा। पंचायत को देखते हुए अकोला में जिले भर से पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।एसएसपी बबलू कुमार ने अधीनस्थों को ड्यूटी से पहले आवश्यक निर्देश भी दिए। पुलिस ने किसान नेताओं से अपील की है कि वे कानून के दायरे में रहते हुए अपनी मांग रखें। इसके उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। अगर किसी ने कानून को हाथ में लेने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को पुलिस ने कई किसान नेताओं और आयोजकों से वार्ता की। उधर, किसान नेता भी कई दिन से पंचायत को लेकर तैयारी कर रहे हैं। राष्ट्रीय लोकदल के नेता भी किसानों की इस पंचायत की तैयारी करने में लगे हैं। कृषि सुधार कानूनों के विरोध के लिए किसानों को संगठित करने को इस तरह की पंचायत की जा रही हैं।