पशुओं की चर्बी से बना रहे थे ब्रांडेड देसी घी! पुलिस ने की रेड तो मिला ऐसा सामान कि देखकर सभी हो गए हैरान
Fake Ghee Racket Agra आगरा के एत्मादपुर एक मोहल्ले में तीन घरों में अवैध रूप से पशुओं का कटान किया जा रहा था और पशुओं की चर्बी से देसी घी बनाया जा रहा था। स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मौके से चर्बी से बने घी के टिन पशुओं की खाल और मांस बरामद किया गया है।

जागरण संवाददाता, आगरा। स्लाटर हाउस बंद होने के बाद एत्मादपुर के माेहल्ला शेखान के घरों में पशुओं का अवैध कटान हो रहा था। यहां मांस के साथ-साथ चर्बी और हड्डियां भी बेची जा रही थीं। पुलिस ने सोमवार सुबह छापा मारकर एक हाल से बड़ी मात्रा में मांस, चर्बी और हड्डियां बरामद की हैं। चर्बी को घी के टिन में भरकर बेचा जाता था। मौके से पुलिस ने मकान मालिक महिला समेत चार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों ने बताया है कि चर्बी का इस्तेमाल साबुन में हो रहा था।
पुलिस को इसके घी में मिलावट को इस्तेमाल किए जाने की भी आशंका है। पशु चिकित्सक ने इसके सेंपल लिए हैं। कुबेरपुर में स्लाटर हाउस लंबे समय से बंद हैं। पुलिस को काफी समय से एत्मादपुर कस्बा में पशुओं को काट कर मांस बेचने की सूचना मिल रही थी। सोमवार सुबह सूचना पर इंस्पेक्टर क्राइम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोहल्ला शेखान में बबलू और फरमान के घर पर छापा मारा।
मौके से भारी मात्रा में पशुओं का मांस,काटने का सामान और तराजू आदि सामान बरामद हुआ। इसके बाद टीम क्षेत्र के ही उस्मान के घर में घुसी। मौके पर मांस के साथ पशुओं की खाल और 82 घी के टिनों में चर्बी बरामद हुई। एसीपी एत्मादपुर पियूष कांत राय ने बताया कि आरोपित घर में पशुओं को काटकर मांस बेचने की बात स्वीकार कर रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों के साथ-साथ टूंडला,फिरोजाबाद,हाथरस और आगरा शहर के विक्रेता भी आर्डर देकर मांस लेकर जाते हैं। अधिकतर विक्रेता अपने वाहनों से मांस लेकर जाते हैं। बरामद चर्बी के बारे में आरोपितों ने बताया कि घी के टिन में चर्बी रखकर साबुन और घी बनाने वाले छोटे व्यापारियों को सप्लाई करते थे। 15 किलो के मधुसूदन घी के टिन को 900 से 1000 रुपये में बेचा जाता था। घी के टिन में होने के कारण पुलिस की चेकिंग में पकड़े जाने का डर कम रहता था। चर्बी के घी में मिलाने की भी आशंका है। इसलिए आरोपितों से इस संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
ताजगंज में मधुसूदन घी के टिन भरा मिला था नकली देसी घी
चर्बी बेचने के लिए जो टिन रखे मिले हैं। उनमें से अधिकांश मधुसूदन घी के हैं। इस ब्रांड का नकली देसी घी ताजगंज क्षेत्र के शमसाबाद रोड पर दो जनवरी को पकड़ा गया था। नकली देसी घी फैक्ट्री में 18 से अधिक ब्रांड का घी तैयार किया जा रहा था। एत्मादपुर में मधुसूदन देसी घी के साथ ही चंबल रिफाइंड, सोहनी घी, नीलकमल, त्रिकंचन, परम देसी घी के भी खाली टिन रखे मिले हैं। आरोपित इन्हें कहां से लाए थे? इसके संबंध में भी जानकारी की जा रही है।
यह हुए मुकदमा में नामजद
एसीपी पीयूष कांत राय ने बताया कि उस्मान, वाहिद, समीर और बिल्किस को मौके से गिरफ्तार किया है। साजिद, फरमान, साजिया, टिल्लू उर्फ आरिफ, राशिद, उस्मान, अबरार, फरमान, नदीम, सलीम, गोविंदा, बबलू, करीम और शमीम फरार हैं। मौके से 275 किलो मांस, 82 टिन चर्बी से भरे, एक स्कूटी, 11 बोरों में सूखा मीट, चाकू, तराजू बांट और पशुओं की खाल बरामद हुई है। सभी पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।