आगरा दीवानी को बम से उड़ा देंगे... न्यायिक अधिकारी को आए मेल से मची खलबली, IP एड्रेस तलाश रही पुलिस
आगरा दीवानी न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल एक न्यायिक अधिकारी को मिला, जिससे परिसर में सनसनी फैल गई।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा दीवानी को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल न्यायिक अधिकारी को मिला। इस धमकी भरे ईमेल से पूरे परिसर में सनसनी फैल गई। ईमेल न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर मिलने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
परिसर में पहुंची पुलिस
ईमेल में लिखा है कि तमिलनाडु के स्कूलों के पाठ्यक्रम में पैगम्बर मोहम्मद के पाठों में डीएमके पार्टी का दोहरा रवैया बहुत बुरा है। हम सिर्फ वोट बैंक नहीं हैं, कौम की ताकत हैं जो उदयनिधि के करियर और सिर को बना या बिगाड़ सकते है। तमिलनाडु में मुसलमानों के पॉलिटिकल मसलों को सुलझाने के लिए आपकी कोर्ट और जज का कमरा आसान टार्गेट है। ईमेल किसी आकाश क्षत्रिय के नाम से भेजा गया है।

परिसर से निकलते वकील।
पुलिस अधिकारियों ने लोगाें को सुरक्षित बाहर निकाला
पुलिस अधिकारी बम निरोधक दस्ते को लेकर दीवानी परिसर में पहुंच गए। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को बाहर निकालने के साथ ही चेकिंग की, अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। मेल किस आईपी एड्रेस से किया गया है, सर्विलांस टीम द्वारा जांच की जा रही है।
