विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोबाइल नंबर ब्लॉक किया और ठुकरा दी दोस्ती, तक चाकू से किया था गले पर हमला, आगरा में सिरफिरे युवक ने बताई घटना

Published: Sat, 12 Sep 2026 07:33 AM (IST)

Agra News: आगरा के शास्त्रीपुरम में युवती पर चाकू से हमला करने वाले आरोपित ओमकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर ...और पढ़ें

गिरफ्तार आरोपित।

गिरफ्तार आरोपित।

HighLights

  1. आरोपित ओमकार को आगरा के शास्त्रीपुरम से गिरफ्तार किया गया

  2. युवती का मोबाइल नंबर ब्लॉक करने पर उसने चाकू से हमला किया

  3. हमलावर दूसरे राज्य भागने की फिराक में था, पुलिस ने पकड़ा

जागरण संवाददाता, आगरा। शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास चाकू से युवती का गला काटने के आरोपित ओमकार को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित दूसरे राज्य में भागने की तैयारी में था। पुलिस ने सर्विलांस की मदद आरोपित तक पहुंची। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि युवती ने उसका माेबाइल नंबर ब्लाक कर दिया था। वह बात करने को तैयार नहीं था। जिससे क्रुद्ध होकर वह चाकू लेकर उसकी हत्या करने पहुंचा था।

युवती साहस दिखाते हुए उससे भिड़ गई। लोगों को आता देख उसने वहां से भागना पड़ा। शास्त्रीपुरम क्षेत्र निवासी 18 वर्ष की स्कूटी सवार युवती को बुधवार सुबह जेसीबी चौराहे पास के ओमकार ने बाइक आगे लगाकर रोक लिया था।

प्रदेश से भागने की तैयारी में था आरोपित ओमकार

आरोपित युवती के गले, गर्दन और पीठ में चाकू से वार किए थे। युवती द्वारा आरोपित से भिड़ने पर हमलावर वहां से भाग गया था। युवती को आरोपित दो सप्ताह से परेशान कर रहा था। युवती ने नौकरी और कालेज छूटने के डर से स्वजन को इसकी जानकारी नहीं दी थी।

यह भी पढ़ें- आगरा में सरेआम युवक ने युवती के गले पर चाकू मारा, बातचीत बंद होने से था नाराज

मोबाइल नंबर ब्लाक करने पर गला काटने पहुंचा था

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मुख्य आरोपित ओमकार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित ने पूछताछ मे बताया कि युवती से पहले उसकी मित्रता थी। अचानक उसका मोबाइल नंबर ब्लाक करके बातचीत करना बंद कर दिया था। उसे पता था कि युवती कहां नाैकरी करती है। इसलिए उससे बातचीत करने गया था। साथ में घर से सब्जी काटने वाला चाकू लेकर गया था।

डीसीपी ने बताया कि युवती उससे भिड़ गई, जिस पर गले में चाकू से प्रहार कर दिया था। आरोपित ने बताया कि बाइक पर उसके साथ वंश था। पुलिस वंश की तलाश कर ही है।

यह भी पढ़ें- आधी रात में जब अचानक चंडौस थाना पहुंचे SSP नीरज जादौन, मच गई खलबली; गायब मिले SO पर किए सस्पेंड