विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में सरेआम युवक ने युवती के गले पर चाकू मारा, बातचीत बंद होने से था नाराज

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 09 Sep 2026 01:29 PM (IST)

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक युवक ने युवती के गले पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से ...और पढ़ें

AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

जागरण संवाददाता, आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास बुधवार सुबह 11 बजे एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपित ने युवती के गले पर चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

युवती को संजय प्लेस स्थित जीजी नर्सिंग होम में भरी कराया गया है। युवती शास्त्रीपुरम में एक मेडिकल इक्विपमेंट कंपनी में नौकरी करती है। युवक से उसकी पहले दोस्ती थी। 10 दिन पहले युवती का युवक से झगड़ा हो गया था। उसने बातचीत बंद कर दी थी

बुधवार सुबह 11 बजे जेसीबी चौराहे पर आरोपित ने युवती को रोक कर बातचीत करने का प्रयास किया। युवती के विरोध करने पर चाकू से गले पर प्रहार कर दिया। घटना के बाद आरोपित भाग गया।

शोर सुनकर पहुंचे लोगोने ने पुलिस को सूचना दी। युवती का उपचार चल रहा है। इसकी हालत खतरे से बाहर है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।