विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra: 40 साल से मुंबई से भागे दुष्कर्म के आरोपी को खाेज रही थी पुलिस, वो 70 की उम्र में आगरा से हुआ गिरफ्तार

Published: Wed, 08 May 2024 06:44 AM (IST)

Agra Crime News In Hindi Update मुंबई से दुष्कर्म में 40 वर्ष से फरार आरोपित आगरा में गिरफ्तार किया गया ...और पढ़ें

Agra News: मुंबई से दुष्कर्म में 40 वर्ष से फरार आगरा में गिरफ्तार
Agra News: मुंबई से दुष्कर्म में 40 वर्ष से फरार आगरा में गिरफ्तार

HighLights

  1. नाबालिग का अपहरण कर किया था दुष्कर्म
  2. घटिया आजम खां इलाके में परिवार के साथ रह रहा था

जागरण संवाददाता, आगरा। मुंबई से दुष्कर्म के मामले में 40 वर्ष से फरार आरोपित आगरा में रह रहा था। जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपित तारीख पर करने नहीं जा रहा था। तलाश में जुटी मुंबई पुलिस ने 70 वर्षीय आरोपित पापा उर्फ दाऊद को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई।

मुंबई के डा. डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में वर्ष 1984 में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें पापा उर्फ दाऊद को नामजद किया गया था। मुंबई निवासी आरोपित पीड़िता के घर के पास रहता था। मुंबई पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

जमानत पर बाहर आने के बाद दाऊद कुछ समय तारीखों पर आता रहा। इसके बाद फरार हो गया, न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था। न्यायालय ने आरोपित को खोजकर पेश करने के आदेश दिए थे।

ये भी पढ़ेंः Agra: 'स्वामी प्रसाद पर जूता फेंकने वाले का हाथ काटकर लाने पर 11 लाख का इनाम', कौन हैं होतम सिंह जिसने किया ये एलान

पुलिस ने पुराने परिचितों को खाेजना किया शुरू

मुंबई पुलिस ने आरोपित के मुंबई में रहने वाले पुराने परिचितों को खोजना शुरू किया। इस दौरान पुलिस को एक मोबाइल नंबर मिला। जिसकी मदद से वह आरोपित दाऊद तक पहुंची। वह हरीपर्वत के घटिया आजम खां इलाके में परिवार के साथ रह रहा था।

ये भी पढ़ेंः साहब! आठ बजे उठती है पत्नी, मैं भूखा दफ्तर जाता हूं, अब छुटकारा चाहिए, मथुरा में पति की पीड़ा सुनकर दंग रह गईं पुलिस अधिकारी

इंस्पेक्टर हरीपर्वत आलोक सिंह ने बताया कि आरोपित दाऊद को मुंबई के डा. डीबी मार्ग थाने की पुलिस ने गिरफ्तार करके रविवार को न्यायालय में पेश किया था। वहां से ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ मुंबई ले गई।