Move to Jagran APP

Petrol Diesel Price in Agra today: कच्‍चे तेल की कीमतें आसमान पर, जानें आगरा में आज क्या हैं फ्यूल रेट

Agra Petrol Price Today रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध से कच्‍चे तेल की कीमतें रिकार्ड स्‍तर पर आ चुकी हैं। चुनाव नतीजों के आ जाने के बाद भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्‍तरी नहीं की है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 14 Mar 2022 08:41 AM (IST)Updated: Mon, 14 Mar 2022 08:41 AM (IST)
Petrol Diesel Price in Agra today: सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में परिवर्तन नहीं किया गया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध लगातार जारी है। दूसरे देशों के हस्‍तक्षेप के बाद भी रूस रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस युद्ध की वजह से कच्‍चे तेल की कीमत रिकॉर्ड स्‍तर पर आ चुकी है। हालांकि अभी भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोत्‍तरी नहीं की है। जानकारों का कहना है कि आने वाले समय में दाम बढ़ने की आशंका है। शनिवार को आगरा में पेट्रोल 95.05 रुपये और डीजल 86.56 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। यहां छह नवंबर के बाद से दाम स्थिर हैं।

loksabha election banner

ऐसे बढ़े दाम (रुपयों में)

तिथि पेट्रोल डीजल

चार जनवरी 83.62 74.22

चार फरवरी 85.86 77.47

चार मार्च 89.32 81.84

चार अप्रैल 88.86 81.25

चार मई 88.87 81.32

चार जून 92.07 86.06

चार जुलाई 96.69 89.76

चार अगस्त 98.96 90.27

चार सितंबर 98.57 89.26

चार अक्तूबर 99.62 91.80

तीन नवंबर 107.12 99.04

चार नवंबर 101.22 87.22

पांच नवंबर 95.43 86.93

छह नवंबर 95.02 86.56

रोज सुबह छह बजे बदलती है कीमत

गौरतलब है कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

यहां चेक करें- https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx

ऐसे जानें आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा। इन्हीं मानकों के आधार पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.