Move to Jagran APP

Smart City: आगरा को लगा बड़ा झटका, धीमे कार्य से गिरा एक पायदान

देश में 13वें और प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंचा। पिछले माह देश में 12वीं और प्रदेश में थी पहली रैंक।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 26 May 2019 11:47 AM (IST)Updated: Sun, 26 May 2019 11:47 AM (IST)
Smart City: आगरा को लगा बड़ा झटका, धीमे कार्य से गिरा एक पायदान
Smart City: आगरा को लगा बड़ा झटका, धीमे कार्य से गिरा एक पायदान

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में लापरवाही भारी पड़ी है। धीमे कार्य के चलते रैंक में आगरा एक पायदान नीचे आ गया है। आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय द्वारा घोषित सूची में देश में आगरा 13वें और प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। पिछले माह देश में आगरा 12वें और प्रदेश में पहले नंबर पर था। जिस तरीके से कार्य चल रहे हैं, उससे यही लगता है कि रैंक में और गिरावट आ सकती है। आगरा को एक हजार करोड़ रुपये से स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है।

loksabha election banner

नहीं हो रहा है सुधार

स्मार्ट सिटी के धीमे कार्य पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय अफसरों को फटकार लगाई थी। दोषी अफसरों और कर्मचारियों की सूची मांगी थी। आगरा स्मार्ट सिटी के अफसरों ने कार्य प्रगति की रिपोर्ट भेज दी थी। हालांकि इसके बाद भी सुधार नहीं हो रहा है।

ऐसे हुआ चयन

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कुल बनी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर), अब तक जारी हुए टेंडर, विभिन्न कार्यों की प्रगति को सूची में आधार बनाया गया है।

ये है स्मार्ट सिटी की रैंक

- आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय ने तीन माह पूर्व स्मार्ट सिटी की रैैंक घोषित की थी। देश में आगरा 15वें नंबर (155.69 अंक) पर था।

- देश में उप्र 9वें स्थान पर रहा। इसका स्कोर 85.14 रहा।

- पिछले वर्ष घोषित रैंक में देश में आगरा 18वें स्थान पर था।

स्मार्ट सिटी एक नजर में

- केंद्र सरकार ने दूसरे चरण में आगरा का चयन स्मार्ट सिटी के लिए किया था।

- नौ जनवरी 2017 को आगरा स्मार्ट सिटी प्रा. लि. का गठन किया गया।

- दाराशॉ कंपनी का प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट में चयन हुआ।

- 14 सितंबर, 2017 से कंपनी ने कार्य शुरू किया।

- अब तक कुल 23 डीपीआर बन चुकी हैं।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.