Move to Jagran APP

मानस नगर नाला निर्माण में खेल

आगरा : नगर निगम के अफसरों की लापरवाही का फायदा ठेकेदार उठा रहे हैं। मानस नगर में नाला निर्माण में खेल किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Apr 2018 01:11 AM (IST)Updated: Thu, 26 Apr 2018 01:11 AM (IST)
मानस नगर नाला निर्माण में खेल
मानस नगर नाला निर्माण में खेल

जागरण संवाददाता, आगरा : नगर निगम के अफसरों की लापरवाही का फायदा ठेकेदार उठा रहे हैं। मानस नगर में नाला निर्माण में खेल किया जा रहा है। ठेकेदार ने मन मुताबिक नाले की चौड़ाई कम कर दी और ढलान भी ठीक तरीके से नहीं दी जा रही है। नाले की गुणवत्ता भी खराब मिली है। यह पर्दाफाश बुधवार को मेयर नवीन जैन और नगरायुक्त अरुण प्रकाश के निरीक्षण में हुआ। नगरायुक्त ने जेई योगराज सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है।

loksabha election banner

मारुति एस्टेट से रामनगर की पुलिया तक नाला निर्माण किया जा रहा है। 50 लाख से बन रहे नाले की लंबाई 700 मीटर है। इसकी चौड़ाई 1.20 मीटर है। ठेकेदार आरके यादव द्वारा धीमी गति से कार्य कराया जा रहा है। इसकी शिकायतें निगम अफसरों से की गई। बुधवार दोपहर मेयर नवीन जैन और नगरायुक्त अरुण प्रकाश ने मानस नगर नाले का निरीक्षण किया। कई मीटर नाला बन चुका था, तराई ठीक तरीके से नहीं की जा रही थी। मौके पर पानी का टैंकर नहीं मिला। नाला निर्माण की गुणवत्ता खराब मिली। इसकी चौड़ाई एक मीटर से कम थी। सरिया की मोटाई कम मिली। नाले का ढलान ठीक नहीं था। नाला के जल्द चोक होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। नगरायुक्त ने बताया कि जूनियर इंजीनियर (जेई) योगराज सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई है। पिछले दिनों उनके स्थान पर ऋषिपाल की तैनाती हुई है। मेयर ने ठेकेदार को फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता तरुण शर्मा, पार्षद आशीष पाराशर सहित अन्य शामिल रहे। पेयजल संकट से लोग परेशान

मानस नगर में नाला के निरीक्षण के दौरान मेयर और नगरायुक्त को क्षेत्रीय लोगों ने घेर लिया। लोगों ने पेयजल संकट को दूर करने की मांग की। मेयर ने दो टैंकरों से पानी की आपूर्ति के आदेश दिए। साथ ही हैंडपंपों को ठीक कराने के लिए भी कहा।

अधिशासी अभियंता की खुली पोल

मानस नगर के नाला निर्माण में नगर निगम के अधिशासी अभियंता अजीत कुमार की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग रहे हैं। अधिशासी अभियंता की पोल खुल गई। लापरवाही के चलते अजीत से पिछले दिनों लोहामंडी वार्ड का कार्य छिना था। अब उनके पास लोहामंडी वार्ड का काम बचा है। अतिक्रमण पर दर्ज करवाएं मुकदमा

मेयर ने सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.