सामाजिक समरसता को टॉनिक देगी बूथ समिति
आगरा: भाजपा के बृज क्षेत्र के नवागत अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा की बूथ समिति सामाजिक समरसता को टॉनिक देगी।
जागरण संवाददाता, आगरा: भाजपा के बृज क्षेत्र के नवागत अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा की बूथ समिति सामाजिक समरसता को टॉनिक देगी। बृज क्षेत्र में 24798 बूथ हैं। प्रत्येक में अध्यक्ष व 11 सदस्यों की टीम गठित की है। विपक्षी दलों को फ्यूज बल्ब बताया।
होटल वैभव पैलेस में पत्रकारों से बातचीत में नवागत अध्यक्ष ने केंद्र सरकार की चार साल की उपलब्धियों को गिनाया। सरकार ने इतने वर्ष में जितना विकास कार्य कराया है, उतना कभी नहीं हुआ। योजनाओं का पिटारा खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के सदन की मंजूरी के बाद शहर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भव्य प्रतिमा लगेगी। इसके लिए पार्षदों की छह सदस्यीय कमेटी गठित हो चुकी है। कमेटी जल्द ही रिपोर्ट देगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि दो विस सीटों पर होने जा रहे आगामी उप चुनाव में भाजपा की जीत होगी। इस दौरान मेयर नवीन जैन, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, जीएस धर्मेश, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, उदय आदि मौजूद रहे। इस दौरान मेयर नवीन जैन, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, जीएस धर्मेश, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, उदय आदि मौजूद रहे।
जनप्रतिनिधि सूझबूझ से लें काम
भाजपा बृज क्षेत्र के नवागत अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। जनप्रतिनिधि एक दूसरे पर जो बयान दे रहे हैं, उन्हें सूझबूझ से काम लेने को कहा गया है। भाजपा बृज क्षेत्र के नवागत अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। जनप्रतिनिधि एक दूसरे पर जो बयान दे रहे हैं, उन्हें सूझबूझ से काम लेने को कहा गया है।