गर्मी में हल्की एक्सरसाइज
आगरा: गर्मी में फिटनेस क्रेजी लोगों ने अपने रूटीन में परिवर्तन किया है। इन दिनों वह हल्की एक्सरसाइज कर रहे हैं।
जागरण संवाददाता, आगरा: भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। 45 डिग्री से. तक पहुंच चुके पारे में दिन-रात आराम नहीं मिल रहा है। सुबह से गर्मी परेशान करने लगती है। ऐसे मौसम में फिटनेस क्रेजी लोगों ने भी अपने रूटीन में परिवर्तन किया है। इन दिनों वह हल्की एक्सरसाइज कर रहे हैं।
गर्मी में पसीना अधिक निकलने पर डिहाईड्रेशन होने की समस्या आम रहती है। एक्सरसाइज करते समय काफी पसीना निकलता है, जिससे ऐसे मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसे देखते हुए फिटनेस क्रेजी लोगों ने अपनी दैनिक जीवनचर्या में परिवर्तन किया है। इससे बचने को इन दिनों वह रनिंग कम कर रहे हैं। फिटनेस को अधिक एक्सरसाइज करने के बजाय वह हल्की एक्सरसाइज कर रहे हैं। इसके साथ ही खानपान में भी परिवर्तन किया गया है। ठंडे खाद्य पदार्थो को वह खानपान में भी परिवर्तन कर चुके हैं।
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के ट्रेनर हरदीप सिंह हीरा बताते हैं कि गर्मी में वैसे भी काफी पसीना आता है। अधिक एक्सरसाइज करने से पसीना और अधिक आएगा, जिससे डिहाईड्रेशन की समस्या हो सकती है। गर्मी में हल्की एक्सरसाइज करनी चाहिए।
खानपान में रखें ध्यान
-एक्सरसाइज करते समय ग्लूकोज जरूर साथ रखें। अधिक से अधिक मात्रा में पानी पिएं।
-गर्मी में गर्म चीजों की जगह ठंडे पदार्थो का सेवन करें।
-सर्दी में गर्म दूध के साथ बादाम लेते हैं, लेकिन गर्मी में ठंडे दूध के साथ रात में पानी में भिगोई बादाम को छिलका उतारने के बाद लेना चाहिए। इसमें सौंफ मिला सकते हैं।
-बेल का जूस फायदेमंद हैं। एक्सरसाइज करने से पहले इसका सेवन कर सकते हैं।
-आंवले का मुरब्बा एक्सरसाइज से पहले लें। एक या दो आंवला खाकर एक्सरसाइज करें तो दिक्कत नहीं होगी।