Move to Jagran APP

Agra News: आतंकी हमले की सूचना पर सुरक्षा बलों ने घेरा ताजमहल, जानें इस घटना का सच

Agra News ताजमहल पर शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे आतंकी हमले की सूचना मिली। कुछ मिनट में ही सुरक्षाबल के जवान दौड़ पड़े। आतंकियों द्वारा दशहरा घाट की ओर से हमला बोला गया था। सुरक्षाबल के जवानों ने कुछ ही देर में उनकी घेराबंदी कर ली।

By Nirmal PareekEdited By: Nirmal PareekPublished: Fri, 24 Mar 2023 07:21 PM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2023 07:21 PM (IST)
Agra News: आतंकी हमले की सूचना पर सुरक्षा बलों ने घेरा ताजमहल, जानें इस घटना का सच
आतंकी हमले की सूचना पर सुरक्षा बलों ने घेरा ताजमहल

जागरण संवाददाता, आगरा: ताजमहल पर शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे आतंकी हमले की सूचना मिली। कुछ मिनट में ही सुरक्षाबल के जवान दौड़ पड़े। आतंकियों द्वारा दशहरा घाट की ओर से हमला बोला गया था। सुरक्षाबल के जवानों ने कुछ ही देर में उनकी घेराबंदी कर ली। मुख्य इमारत के पास आने से पहले दबोच लिया। ताजमहल के दशहरा घाट का यह दृश्य माकड्रिल का हिस्सा था।

prime article banner

ताजमहल पर सुरक्षाबल के जवानों की माकड्रिल

ताजमहल पर शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभ्यास किया। उन्होंने ताज पर आपात स्थिति के लिए तैयार की गई विशेष कार्य योजना (एसओपी) को कसौटी पर परखा। संयुक्त अभ्यास सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया गया। जिसमें ताज की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान, पीएसी, बम निरोधक दस्ता, डाग स्क्वाड, ताज सुरक्षा की पुलिस टीम शामिल हुई।

ताजमहल की सुरक्षा को तैयार एसओपी को कसौटी पर परखा

करीब डेढ़ घंटे तक चली माकड्रिल के दौरान ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैयार विशेष कार्ययोजना के हर पहलू को देखा गया। इसके साथ ही रेस्पांस टाइम भी चेक किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.