विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra News: अरे ये तो... Anupam Kher हैं, ताजमहल पर सुबह सुबह अभिनेता को देखकर चौंक गए पर्यटक

By Nirlosh KumarEdited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 03 Oct 2022 09:12 AM (IST)

Agra News साेमवार को सुबह सुबह ताजमहल पर पहुंचे अनुपम खेर। देखने के बाद कहा कि बहुत खूबसूरत है ताजमहल। ...और पढ़ें

Agra News: सोमवार सुबह ताजमहल में अभिनेता अनुपम खेर, गाइड नितिन सिंह के साथ।
Agra News: सोमवार सुबह ताजमहल में अभिनेता अनुपम खेर, गाइड नितिन सिंह के साथ।

आगरा, जागरण संवाददाता। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सोमवार सुबह दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल की सुंदरता पर मुग्ध नजर आए। उन्होंने कहा कि ताजमहल बहुत खूबसूरत है। लोगों को इसे अवश्य देखना चाहिए। खेर इन दोनों आगरा में मैक फिल्म्स की फिल्म शूटिंग के लिए आए हुए हैं।

ताजमहल में पच्चीकारी के हुए कायल

अनुपम खेर सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे ताजमहल पहुंचे। व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस पहने अनुपम ने मास्क लगा रखा था, जिससे पर्यटक उन्हें पहचान नहीं सके। स्मारक में भ्रमण के दौरान अनुपम ने गाइड नितिन सिंह से मुगलों के इतिहास और आगरा को मुगल सल्तनत की राजधानी चुने जाने की जानकारी की। ताजमहल की पच्चीकारी व वास्तुकला, शाहजहां और मुमताज की मोहब्बत के बारे में भी काफी दिलचस्पी से जानकारी की।

मास्क उतारते ही पीछे लगे लोग

अनुपम कहा कि वह लंबे समय से ताजमहल देखना चाहते थे, लेकिन कभी इसके लिए वक्त नहीं मिल सका। आज ताजमहल देखने की उनकी वर्षों पुरानी हसरत पूरी हुई है। ताजमहल बहुत सुंदर है। लोगों को इसे अवश्य देखना चाहिए। अनुपम ने ताजमहल के अंदर एक छोटा सा वीडियो भी शूट किया। वह करीब डेढ़ घण्टे तक ताजमहल में रुके। मास्क उतारे जाने के बाद पर्यटकों ने उन्हें पहचान लिया और पीछे लग गए। कुछ पर्यटकों के साथ उन्होंने फोटो भी खिंचवाए।