Agra News: भागवत कथा में मधुमक्खियों का हमला, भगदड़ मचने से 10 घायल; खेतों में भागकर लोगों ने बचाई जान

शुक्रवार को कथा वाचक राजकुमार शास्त्री ने दोपहर एक बजे कथा का शुभारंभ किया। 100 लोग पंडाल में कथा सुन रहे थे। दो बजे मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। बचने के लिए भगदड़ मच गयी। कुछ खेतों की ओर भागे तो किसी ने फर्श गद्दे ओढ़ लिए।