आगरा नगर निगम सदन की हंगामेदार शुरुआत, भाजपा और बसपा पार्षदों में टकराव
आगरा नगर निगम का सदन साढ़े तीन महीने बाद हंगामेदार तरीके से शुरू हुआ। बसपा पार्षद सुनील शर्मा के विरोध ...और पढ़ें

नगर निगम सदन में मेयर हेमलता दिवाकर, नगर आयुक्त संतोष ककुमार वैश्य व अन्य।
जागरण संवाददाता आगरा। करीब साढ़े तीन महीने के अंतराल के बाद शुक्रवार को नगर निगम का सामान्य सदन शुरू हुआ। नगर निगम के सदन कक्ष में महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य समेत अधिकारी और पार्षद मौजूद रहे। सदन की शुरुआत पार्षदों को मिठाई खिलाकर की गई, लेकिन बैठक शुरू होते ही माहौल गरमा गया।

सदन में आंखों पर काली पट्टी बांधकर बैठे बसपा पार्षद सुनील शर्मा।
महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा के अपनी बात रखने से पहले ही बसपा पार्षद सुनील शर्मा ने बोलना शुरू कर दिया। उन्होंने अपनी आंखों पर काली पट्टी बांध ली और सदन में ही धरने पर बैठ गए। उनके इस विरोध के बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। भाजपा और बसपा के पार्षद आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते सदन का माहौल गरमा गया और तीखी नोकझोंक होने लगी।
हंगामे के बीच सदन में जय श्रीराम के नारे भी गूंजने लगे। मिठाई बांटकर सौहार्दपूर्ण माहौल में शुरू हुई बैठक कुछ ही देर में राजनीतिक टकराव का अखाड़ा बन गई। साढ़े तीन माह बाद बुलाई गई सदन की बैठक की शुरुआत ही हंगामे और पार्षदों के विरोध प्रदर्शन से हुई है।