विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुहर्रम पर आगरा में निकले ताजिए, पाय चौकी से निकला जुलूस रहा खास; पुलिस फोर्स रही तैनात

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 26 Jun 2026 01:00 PM (IST)

आगरा में मुहर्रम पर विभिन्न स्थानों से परंपरागत ताजिया जुलूस निकाले गए, जो करबला पहुंचकर दफन किए गए। इस दौरान ...और पढ़ें

पाय चौकी से निकलता फूलों का ताजिया।

पाय चौकी से निकलता फूलों का ताजिया।

HighLights

  1. आगरा में मुहर्रम पर निकले परंपरागत ताजिया जुलूस।

  2. विभिन्न मार्गों से होते हुए करबला में हुए दफन।

जागरण संवाददाता, आगरा। मुहर्रम पर आगरा में विभिन्न स्थानों से ताजियों को लेकर परंपरागत जुलूस निकले। अलग अलग रास्तों से होते हुए जुलूस करबला पहुंचे। जहां ताजिये दफन किए गए। इस दौरान शहरभर में पुलिस फोर्स मुस्तैद रहा।

शाहगंज स्थित पुराना इमाम बाड़ा से शुक्रवार को ताज़ियों व अलम का जुलूस निकाला जा रहा है। जुलुस मोहल्ला चिल्लीपाड़ा, क़ुरैशियान मुहल्ला, लाड़ली कटरा चौराहा, शाहगंज चौराहा, रुई की मंडी चौराहा, डबल फाटक, बारहखंभा रोड, अर्जुन नगर तिराहा, खेरिया मोड़ रोड होता हुआ करबला सराय ख़्वाजा पर जाकर संपन्न होगा।

वहां पर ताज़िये करबला में दफ्न किए जाएंगे। जुलूस में अक़ीदतमंद मातम मनाते हुए चल रहे हैं। जुलुस के दौरान पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। इसके साथ ही शहर में अन्य स्थानों से भी ताजिये उठना आरंभ हो जाएंगे, जिन्हे जुलुस के रूप में करबला तक लें जाकर दफनाया जाएगा। वहीं पाय चौकी से फूलों का ताजिया निकाला गया। यहां जुलूस में बड़ी संख्या में लोग थे। यह ताजिया बरसों से निकाला जा रहा है।