विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में साइबर एक्सपर्ट ने बताया मोबाइल की लत ड्रग जैसी, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के दिए टिप्स

Published: Sat, 24 Oct 2026 09:33 PM (IST)

साइबर एक्सपर्ट रक्षित टंडन ने आगरा में युवाओं में मोबाइल की लत को ड्रग जैसा बताया और इससे होने वाले आक्रोश पर चिंता जताई।

साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा टिप्स भी दिए।

साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा टिप्स भी दिए।

HighLights

  1. बच्चों में मोबाइल की लत से बढ़ रहा आक्रोश और गलत राह।

  2. साइबर एक्सपर्ट रक्षित टंडन ने दिए ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय।

  3. किसी भी साइबर फ्रॉड पर तुरंत 1930 पर सूचना दें।

जागरण संवाददाता, आगरा। वर्तमान में बच्चों से लेकर बड़े तक मोबाइल में बहुत अधिक रील देख रहे हैं। बच्चों में इससे आक्रोश और गलत मार्ग पर जाने की भावना प्रवृत्त हो रही है। नई पीढ़ी में मोबाइल ड्रग का काम कर रहा है। 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मोबाइल फोन नहीं दें।

यूपी पुलिस के मुख्यालय के सलाहकार साइबर एक्सपर्ट रक्षित टंडन ने शनिवार शाम नेशनल चैंबर आफ इंडस्ट्रीज एंड कामर्स द्वारा होटल पीएल पैलेस में आयोजित जागरूकता गोष्ठी में यह बात कही। रक्षित टंडन ने कहा कि सरकारी वेबसाइट या व्यापारिक भुगतान में जरा सी स्पेलिंग मिस्टेक होने पर आपके साथ साइबर क्राइम हो सकता है या आपका भुगतान गलत बैंक खाते में जा सकता है। इसलिए इसमें सावधानी बरतें।

फोन पर मिलने वाली एपीके फाइल, गैस की सूचना के एसएमएस, वाहन चालान के एसएमएस पर कभी क्लिक नहीं करें क्योंकि यह सब वायरस के माध्यम से आपके एकाउंट को हैकर्स द्वारा हैक करने का तरीका होता है। इंटरनेट मीडिया का उपयोग बहुत ही सर्तकता से करें।

चैंबर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने कहा कि हैकर्स द्वारा धोखाधड़ी के कई मामले सामने आ रहे हैं, जिससे उद्यमियों व व्यापारियों में भय व्याप्त है।

साइबर फ्राड से बचने के लिए जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई है। संचालन आइटी प्रकोष्ठ के चेयरमैन सचिन सारस्वत ने और धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष केके पालीवाल ने दिया। उपाध्यक्ष नीतेश अग्रवाल व अंबा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल, राजकुमार अग्रवाल, श्रीकिशन गोयल, शलभ शर्मा आदि मौजूद रहे।

यह दिए टिप्स

-किसी भी तरह का साइबर फ्राड होने पर तुरंत 1930 पर सूचना दें।
-एपीके फाइल, बिन फाइल को ओपन नहीं करेंं।
-भूलवश एपीके फाइल पर क्लिक होने पर तुरंत मोबाइल से सिम निकालें।
-मोबाइल फोन में संचार साथी एप को डाउनलोड करें।
-समय-समय पर जीमेल के पासवर्ड को बदलते रहें।
-आधार कार्ड और पैन कार्ड को इमेज फाइल में नहीं रखें।
-कवच एम-2 को डाउनलोड करें।

यह भी पढ़ें- भ्रष्टाचार और साइबर ठगी भी हत्या जितने ही बड़े अपराध, उसकी सजा और कठोर करने पर क्यों नहीं होती बात: प्रमोद कुमार दुबे