विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा मेट्रो के पिलर पर काम कराने को बंद किया सर्विस रोड, दिल्ली हाईवे पर जाम में फंस रहे वाहन

By Ali Abbas Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 29 May 2026 07:47 PM (IST)

आगरा में हाईवे स्थित आईएसबीटी के पास मेट्रो पिलर के अंतिम चरण के कार्य के कारण सर्विस रोड बंद कर ...और पढ़ें

आगरा दिल्ली हाईवे पर सर्विस रोड को मेट्रो ने बंद कर दिया है।

आगरा दिल्ली हाईवे पर सर्विस रोड को मेट्रो ने बंद कर दिया है।

HighLights

  1. गुरु का ताल पर मेट्रो पिलर का अंतिम चरण कार्य।

  2. सर्विस रोड बंद होने से हाईवे पर बढ़ा यातायात दबाव।

जागरण संवाददाता, आगरा। हाईवे स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आइएसबीटी) से गुरु का ताल पर मेट्रो पिलर पर अंतिम चरण का कार्य चल रहा है। शुक्रवार को पिलर पर काम कराने के चलते सर्विस रोड बंद रहा। जिससे वाहनों का दबाव हाईवे पर रहा।

आइएसबीटी कट स्थित हाईवे और सर्विस रोड पर रोडवेज बसों के खड़े होकर सवारियां बैठाने से वाहनो का आवागमन बाधित रहा। आइएसबीटी पर मेट्रो स्टेशन का कार्य चल रहा है। इसी के साथ सर्विस रोद्यड पर भी पिलर बनकर तैयार हैं, कई जगह से बैरिकेडिंग हटा दी गई है। पिलर के उपरी हिस्से पर वेल्डिंग आदि का कार्य चल रहा है।

पिलर पर यू गर्डर रखने की तैयारी है। वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए शुक्रवार को सर्विस रोड पर बैरियर लगाकर उसे बंद कर दिया गया था। सर्विस रोड से गुजरने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को हाईवे से गुजारा गया। जिससे हाईवे पर यातायात का दबाव बढ़ गया।

आइएसबीटी कट पर सामने की ओर मेट्रो स्टेशन का निर्माण चल रहा है। जिससे ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए एक लेन ही बचती है। यहां पर खंदारी सर्विस रोड और हाईवे से आने वाले वाहनों का दबाव रहता है। हाईवे स्थित आइएसबीटी कट के साथ ही सर्विस रोड पर भी रोडवेज बसें खड़ी होकर सवारियां बैठाने लगी हैं।

जिससे व्यवस्त समय में वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। एसीपी यातायात इमरान अहमद ने बताया कि हाईवे पर यातायात को बाधित करने वाली रोडवेज बसों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है।