विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में आज रात चार घंटे बंद रहेगी MG Road, मेट्रो के लिए रखा जाएगा भारी-भरकम गर्डर

By Ali Abbas Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 26 Nov 2026 12:37 PM (IST)

आगरा में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते गुरुवार रात एमजी रोड पर रावली पुलिया के पास चार घंटे यातायात बंद रहेगा। इस दौरान प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े मेट्रो पुल पर 360 मीट्रिक टन वजनी भारी स्टील गर्डर रखा जाएगा, जिससे टूंडला-आगरा रेल खंड पर भी ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।

आगरा में रावली पुलिया पर मेट्रो का गर्डर रखने की तैयारी करते मजदूर।

आगरा में रावली पुलिया पर मेट्रो का गर्डर रखने की तैयारी करते मजदूर।

जागरण संवाददाता, आगरा। मेट्रो निर्माण कार्य के चलते गुरुवार रात एमजी रोड पर रावली पुलिया के पास चार घंटे यातायात बंद रहेगा। रात 12 बजे से दोनों लेन पर वाहनों का आवागमन रोक दिया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े मेट्रो पुल पर भारी स्टील गर्डर रखने की तैयारी की जाएगी। कार्य के चलते टूंडला-आगरा रेल खंड पर भी करीब तीन घंटे ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा।

रावली पुलिया पर रखे जाने वाले गर्डर का वजन 360 मीट्रिक टन और चौड़ाई साढ़े चार मीटर है। सामान्य मेट्रो गर्डर करीब 28 मीटर लंबे और 160 मीट्रिक टन वजन के होते हैं। ऐसे में यह गर्डर आकार और वजन दोनों में काफी बड़ा है। मेट्रो अधिकारियों के अनुसार, गर्डर की लांचिंग के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। कार्य के दौरान सुरक्षा को देखते हुए एमजी रोड पर वाहनों का आवागमन रोका जाएगा।

इस मार्ग से प्रतिदिन दो लाख से अधिक वाहन गुजरते हैं, ऐसे में रात के समय यातायात बंद होने से वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा। संयुक्त महाप्रबंधक जनसंपर्क पंचानन मिश्र ने बताया कि संरक्षा की दृष्टि से एमजी रोड और रेलवे ट्रैक पर संचालन बंद किया जाएगा। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अलका सिंह ने बताया कि इस दौरान वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।