विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में मैथ्स टीचर की हत्या का खुलासा, पूर्व छात्रा काे भेजता था अश्लील मैसेज; दोस्त ने काट दिया गला

By Ali Abbas Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 13 Nov 2026 09:17 AM (IST)

आगरा में एक गणित शिक्षक की हत्या का खुलासा हुआ है। पूर्व छात्रा को आपत्तिजनक फोटो से ब्लैकमेल करने पर ...और पढ़ें

इनसेट में मैथ्स टीचर ओपी यादव का फाइल फोटो।

इनसेट में मैथ्स टीचर ओपी यादव का फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, आगरा। पूर्व छात्रा को ब्लैकमेल करने पर उसके मित्र ने कोचिंग में शिक्षक का चाकू से गला काटकर हत्या की थी। हत्या के बाद शिक्षक की स्कूटी से भाग गया था। पुलिस ने हत्यारोपित को पकड़ लिया है,उससे पूछताछ की जा रही है। शिक्षक की स्कूटी भी पुलिस को मिल गई है। मोबाइल तोड़कर फेंक दिया था।

जगदीशपुरा की आवास विकास कालोनी के सेक्टर तीन स्थित वीएस प्लाजा कोचिंग संचालक गणित के शिक्षक ओम प्रकाश यादव का छह नवंबर को शव मिला था। उन्हें दो नवंबर को अंतिम बार देखा गया था। वह छात्र-छात्राओं को गणित पढ़ाते थे। पुलिस ने शिक्षक के मोबाइल की काॅल डिटेल के आधार पर कोचिंग की एक पूर्व छात्रा से पूछताछ की। छात्रा ने पुलिस को बताया कि सर अच्छे थे, सभी को स्नेह करते थे।

पुलिस ने काॅल डिटेल और मैसेज दिखाते हुए छात्रा से पूछा कि शिक्षक उसे लगातार काल और मैसेज क्यों करते थे? जिस पर छात्रा रोने लगी, उसने पुलिस को बताया कि शिक्षक ओम प्रकाश यादव उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। उन्होंने स्नैपचैट से उसके कुछ आपत्तिजनक फोटो निकाल लिए थे। जिसेे दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। उसे अश्लील मैसेज करते थे। मैसेज को उसके पढ़ने के बाद डिलीट कर देते थे।

शिक्षक की हरकतों से परेशान होकर पीछा छुड़ाना चाहती थी। इसी दौरान उसकी मित्रता शाहगंज के रहने वाले निखिल से हुई। उसने निखिल को शिक्षक द्वारा परेशान करने के बारे में बताया। निखिल ने शिक्षक को छात्रा से दूर रहने की धमकी दी। दो नवंबर को वह चाकू लेकर कोचिंग में शिक्षक को धमकाने आया था। शिक्षक ने उसे हड़का दिया, निखिल ने चाकू से प्रहार कर दिए।

उनका गला काट दिया। इसके बाद ब्लैकबोर्ड पर ओपी यादव रेपिस्ट लिख दिया। शिक्षक की स्कूटी लेकर मौके से भाग गया था। डीसीपी सिटी रवींद्र कुमार ने बताया कि आरोपित हिरासत में है, पूछताछ की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।