Move to Jagran APP

गूंजे भगवान महेश के जयकारे

जागरण संवाददाता, आगरा: जिला माहेश्वरी सभा ने महेश नवमी पर भगवान महेश का रुद्राभिषेक किया गया। श्

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 11:06 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 11:06 PM (IST)
गूंजे भगवान महेश के जयकारे
गूंजे भगवान महेश के जयकारे

जागरण संवाददाता, आगरा: जिला माहेश्वरी सभा ने महेश नवमी पर भगवान महेश का रुद्राभिषेक किया गया। शोभायात्रा निकाली, जिसमें महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं, तो वहीं भक्त भगवान महेश के जयकारे लगाते नजर आए। मौका था माहेश्वरी समाज के वंशोतप्ति दिवस का। इस दौरान सुबह से लेकर शाम तक कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहा।

loksabha election banner

कार्यक्रम की शुरुआत सदर स्थित गोपीचंद शिवहरे मार्ग से निकाली गई विशाल शोभायात्रा से हुई, जो बिहारी जी मंदिर सदर पर जाकर संपन्न हुई। इसके बाद भगवान महेश का रुद्राभिषेक किया गया। शोभायात्रा में महिलाएं कलश धारण कर शामिल हुईं। शोभायात्रा का मार्ग में कई स्थानों पर माहेश्वरी बंधुओं ने स्वागत किया।

वहीं शाम को पचकुइयां स्थित माथुर वैश्य महासभा भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। माहेश्वरी महिला मंडल सदस्यों ने नाटक का मंचन व अविवाहित युवतियों ने ग्रुप डांस प्रस्तुत किया। मेधावी छात्र-छात्राओं एवं उच्च तकनीकी शिक्षा प्राप्त बच्चों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। मंच संचालन मनोज दुजारी एवं पवन गुप्ता ने किया। शुरुआत जिला माहेश्वरी सभा अध्यक्ष महेंद्र डागा, रामपाल सोनी, वीरेंद्र भुराडिया व लोकेंद्र करवा ने भगवान महेश के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर की।

अध्यक्ष महेंद्र डागा ने अतिथियों का अभिनंदन किया। पूर्व सभापति अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा ने समाज की उच्च शिक्षा और स्वरोजगार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को आगे आना चाहिए। समाज में हो रहे बदलावों को समझकर परिवार में सामंजस्य बैठाएं। सक्षम परिवार दूसरों की सेवा करें, इससे समाज की बुराइयां दूर होंगी। इस दौरान राजीव गाधी, हरिकिशन चांडक, सीए संजीव माहेश्वरी, संदीप मालीवाल, अनिल चांडक, गिरधर राठी, अशोक चांडक, कांता गगरानी, हेमलता गांधी, कामना गांधी, रजनी डागा आदि मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.